फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP student assembly will protest if suspension of students is not withdrawn, met the dean

Kanpur News: छात्रों का निलंबन वापस न लेने पर आंदोलन करेगी सपा छात्र सभा, डीन से की मुलाकात

Fri, 28 Feb 2025 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
SP student assembly will protest if suspension of students is not withdrawn, met the dean
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एडवांस एग्रीकल्चर के छात्रों के निलंबन के मामले समाजवादी छात्र सभा का प्रतिनिधिमंडल डीन ऑफ स्टूडेेंट्स वेलफेयर से मिला। निलंबित छात्रों को तुरंत बहाल किए जाने की मांग की।
विज्ञापन



सपाइयों का कहना था कि छात्रों ने आपस में समझौता कर लिया है। इसके बावजूद विवि ने उन्हें निलंबित कर पढ़ाई के अधिकार से वंचित कर दिया। छात्रों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। छात्रों की बहाली न होने पर सपा अभियान छेड़ेगी और न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।
विज्ञापन


पिछले दिनों छात्रों में किसी बात पर विवाद हो गया था। इस पर विवि प्रशासन ने नौ छात्रों को निलंबित कर दिया। समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल का गठन कर डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रोफेसर नीरज सिंह के पास भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसभा के प्रदेश महासचिव सिराज हुसैन ने कहा कि छोटे छोटे विवाद की सजा भी छोटी होनी चाहिए। जिन छात्रों में विवाद हुआ था, उन्होंने समझौता कर लिया पर विवि प्रशासन ने छात्रों को निलंबित कर दिया। इन छात्रों का निलंबन रद्द नहीं हुआ तो छात्रों के हित मे छात्रसभा धरना प्रदर्शन करेगी और न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। प्रतिनिधिमंडल में विक्रम परिहार, ब्रह्मादत्त यादव, सुनिधि यादव, अनूप कुमार शरद यादव, इशू यादव और सोनू यदुवंशी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed