सपा सांसद बोले, कर्ज माफी के नाम पर छलावा कर गई भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने बुधवार को बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में सभी किसानाें के कर्ज माफ करने की घोषणा की थी न कि सीमान्त व लघु किसानों की।
दूसरी बात यह स्पष्ट नहीं है कि सिंचित या असिंचित कृषि भूमि वाले किसानों। कुल मिलाकर एक लाख रुपये तक कर्ज माफ करने की बात किसानों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार गाइड लाइन जारी कर स्पष्ट करे कि सिंचित असिंचित कितनी सीमा तक कर्ज माफी है।
सरकार ने केवल वित्तीय वर्ष 2016-17 के लघु, सीमांत किसानों का कर्ज एक लाख रुपये तक माफ करने की घोषणा की जिन्होंने 31 मार्च तक अदा नहीं किया जबकि कर्जा पूरे प्रदेश के किसानों का माफ करने की बात कही थी। सांसद ने कहा कि इस प्रकार की घोषणा करके सरकार ने किसानों के साथ पक्षपातपूर्ण कर रवैया अपनाया है। उक्त जानकारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला ने दी।