{"_id":"5dce59b18ebc3e54b767510a","slug":"sp-leaders-protest-against-cm-yogi-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेताओं ने कानपुर में किया सीएम योगी का विरोध, बोले मेट्रो का दोबारा शिलान्यास पैसे की बर्बादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेताओं ने कानपुर में किया सीएम योगी का विरोध, बोले मेट्रो का दोबारा शिलान्यास पैसे की बर्बादी
Fri, 15 Nov 2019 01:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सीएम योगी के विरोध में बांटे लड्डू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानपुर आगमन पर समाजवादियों ने प्रदर्शन कर उनका विरोध किया। 'शिलान्यास का शिलान्यास क्यों, के नारे लगाए। कानपुर के रामादेवी चौराहे पर लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ के मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने का विरोध किया।
सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2016 में ही मेट्रो स्टेशन का शिलान्यास हो चुका है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर में मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया था। भाजपा की सरकार सपा के कार्यो को अपना बता रही है।
आपको बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने गुरुवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देकर और प्रदर्शन किया था। ज्ञापन में सपाइयों ने कहा कि मेट्रो का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बृजेंद्र स्वरूप पार्क में कर चुके हैं।
विज्ञापन
ऐसे में 15 नवंबर को दोबारा इसका शिलान्यास करना जनता के धन की बर्बादी है। कहा कि अखिलेश सरकार की कई योजनाओं का भाजपा सरकार ने दोबारा शिलान्यास कर नाम बदल दिया है। ज्ञापन देने वालों में सपा नेता सिराज हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद थे।