फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP leader temple orgy

मंदिर में सपा नेता का तांडव

Mon, 18 Jul 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Mon, 18 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
SP leader temple orgy
अतुल दुबे - फोटो : amarujala
कानपुर। महाराजपुर के प्रसिद्ध ड्योढ़ी घाट हनुमान मंदिर परिसर में रविवार सुबह सपा नेता ने समर्थकों संग जमकर उत्पात मचाया। घूम-घूम कर फायरिंग की, भक्तों, प्रसाद-फूल बेचने वालों को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इसमें दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हुए।
विज्ञापन

सरसौल सीएचसी में इलाज के बाद घायलों को उर्सला भेजा गया। मौके पर एसपी क्राइम अजय प्रताप सिंह सर्किल फोर्स के साथ पहुंचे और जांच शुरू कर दी। महाराजपुर पुलिस ने सपा नेता और उसके भतीजे समेत 15 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार शाम ड्योढ़ी घाट मंदिर के महंत स्वामी चैतन्य प्रकाश ब्रह्मचारी गंगा स्नान को जा रहे थे तभी पास के आइमा गांव के नीरज साहू और कपिल यादव ने नशे में उनका रास्ता रोकने का प्रयास किया। भक्तों और मंदिर परिसर के  इस पूरे घटनाक्रम का मुख्य आरोपी अजय यादव उर्फ अज्जू सपा नगर ग्रामीण इकाई के अधिवक्ता प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष है। सपा नगर ग्रामीण के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने अजय के सपा पदाधिकारी होने की पुष्टि की लेकिन घटना की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त  है विजय
बदमाशों की मारपीट में घायल विजय सैनी को पांच साल पहले राष्ट्रपति ने 26 जनवरी की परेड में बहादुर बच्चे के तौर पर सम्मानित किया था। विजय ने गंगा में डूबते हुए चार लोगों को बचाया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत पूजा करते रहे
आधा घंटा तक अराजकतत्व मंदिर परिसर में गुंडई करते रहे और इस दौरान महंत मंदिर में पूजा करते रहे। पूजा के बाद उन्होंने घटना की जानकारी ली। मंदिर में प्रसाद, फूल बेचने वालों ने आइमा गांव वालों के खिलाफ पुलिस के सामने जमकर नाराजगी दिखाई। लोगों ने कहा कि गांववाले उनके साथ अक्सर बदसलूकी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed