फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lok Sabha Elections, SP has increased political suspense on Kannauj parliamentary seat

इंतहा हो गई... इंतजार की: कन्नौज संसदीय सीट पर सपा ने बढ़ा रखा है सियासी सस्पेंस, अब तक नहीं खोला अपना पत्ता

Tue, 16 Apr 2024 07:54 PM IST
शिखा पांडेय तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज
तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Apr 2024 07:54 PM IST
सार

Lok Sabha Election: कन्नौज संसदीय सीट पर सपा ने सियासी सस्पेंस बढ़ा रखा है। नामांकन शुरू होने को है लेकिन सपा ने अब तक उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections, SP has increased political suspense on Kannauj parliamentary seat
कन्नौज संसदीय सीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के एलान को एक महीना हो चुका है। पहले दो चरण की नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। तीसरे चरण की सीटों के लिए नामांकन हो रहा है। कन्नौज संसदीय सीट के लिए नामांकन एक दिन बाद शुरू हो जाएगा। भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर रखा है। बसपा ने एक बार टिकट भी बदल दिया है। लेकिन सपा के उम्मीदवार का नाम अब तक सामने नहीं आया है। सपा की अब चुप्पी सियासी सस्पेंस बढ़ा रही है।

विज्ञापन


प्रशासनिक और सियासी गलियारों में भी हर समय इसी की चर्चा है कि सपा से उम्मीदवार कौन होगा और नाम के एलान में देरी के पीछे वजह क्या है। सियासी जानकारों का कहना है कि इसके पीछे सपा सुप्रीमो की सधी हुई चाल है। वह प्रतिद्वंदी खेमे को इसी मुद्दे पर उलझाए रखना चाहते हैं। सपा को करीब से जानने वालों का मानना है कि यह अंदरखाने तय है कि चुनाव अखिलेश यादव ही लड़ेंगे। इसी के तहत तैयारी चल रही है। शुरुआती चरण के चुनाव की व्यस्त होने की वजह से वह अभी यहां ध्यान नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन

ईद बाद नवरात्र पर एलान का वादा कर गए थे अखिलेश
सपा के टिकट को लेकर बढ़ रहे सस्पेंस को खत्म करने के लिए खुद पार्टी के मुखिया ने समय पर एलान करने की बात कही थी। इसी महीने दो अप्रैल को पार्टी कार्यालय में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उन्होंने अपनी उम्मीदवारी का खुलकर एलान तो नहीं किया, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि वह कन्नौज नहीं छोड़ेंगे। टिकट पर उन्होंने कहा था कि जल्द घोषणा करेंगे। अब ईद हो चुकी है। नवरात्र भी पूरे होने को हैं। 17 अप्रैल को नवरात्र खत्म होते ही 18 अप्रैल से नामांकन शुरू हो जाएगा।

भाजपा को उलझाए रखने के लिए चली चाल
अखिलेश यादव ने भले खुल कर उम्मीदवारी का एलान नहीं किया है, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि वही यहां से चुनाव लड़ेंगे। दो अप्रैल को हुए कार्यकर्ता सम्मेलन का मकसद भी यही था। उस दौरान मंच पर कई ऐसे चेहरे भी मौजूद थे, जिनको आगे कर अखिलेश यादव को चुनाव में मदद करने का संदेश दिया गया। पार्टी अपने इस कदम से भाजपा को उलझाए रखना चाहती है। भाजपा नेता इसे लेकर सपा पर हमलावर हैं। सदर सीट से विधायक और प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण पहले ही अखिलेश को यहां से लड़ने की चुनौती दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed