फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP District President demanded action under anti-defection law

सपा जिलाध्यक्ष ने दल-बदल कानून के तहत की कार्रवाई की मांग, सपा से विधायक होकर भाजपा का कर रहे समर्थन

Mon, 20 Jan 2020 12:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 20 Jan 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
SP District President demanded action under anti-defection law
सपा जिलाध्यक्ष बीच में - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में समाजवादी पार्टी ने सदर विधायक नितिन अग्रवाल पर दल बदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग विधानसभा अध्यक्ष से की है। उनसे इस्तीफा दिलाने और उपचुनाव की मांग भी की है। सपा के जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने बताया कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष के सामने 11 नवंबर को नितिन अग्रवाल की सदस्यता खत्म किए जाने को प्रत्यावेदन दाखिल किया है।
विज्ञापन


इसे संज्ञान में लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने सदर विधायक नितिन अग्रवाल से अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सदर विधायक 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर जीते थे, लेकिन पार्टी से इस्तीफा दिए बिना ही भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


सदर विधायक हरदोई की जनता का भरोसा तोड़ रहे हैं। वह विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दें और उपचुनाव में जनता का समर्थन हासिल करें। प्रेसवार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव और लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अनिल सिंह वीरू, सूरज वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर विधायक ने रखा पक्ष
सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने पूरे मामले पर कहा कि उन्हें विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की ओर से पत्र मिला है। पूरे मामले पर विधिक राय लेकर वह जवाब विधानसभा अध्यक्ष को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed