फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP cut five ticket's in Bundelkhand: Changed candidates declared 24 hours ago in Banda, Hamirpur and Jalaun

बुंदेलखंड में सपा ने काटा पांच का पत्ता: बांदा, हमीरपुर और जालौन में 24 घंटे पहले घोषित प्रत्याशी बदले

Wed, 26 Jan 2022 04:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 26 Jan 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
SP cut five ticket's in Bundelkhand: Changed candidates declared 24 hours ago in Banda, Hamirpur and Jalaun
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी ने बुंदेलखंड में पांच प्रत्याशियों का पत्ता काट दिया। 24 घंटे में ही फैसला बदलने से सभी सकते में हैं। बांदा में सुरक्षित सीट नरैनी से सपा ने सोमवार शाम को पूर्व मंत्री और सामाजिक परिवर्तन मिशन के संयोजक दद्दू प्रसाद को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन मंगलवार शाम को उनके स्थान पर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष किरन वर्मा को प्रत्याशी बना दिया।
विज्ञापन


किरन वर्मा पिछले वर्ष ही सपा से बसपा में शामिल हुईं थीं। इसी तरह जालौन में कालपी और उरई के प्रत्याशी बदल दिए। उरई सदर सीट से 2012 में विधायक रहे दयाशंकर वर्मा, कालपी से पूर्व मंत्री और बसपा से तीन बार विधायक रहे श्रीरामपाल को प्रत्याशी बनाया था। इनके स्थान पर कालपी से विनोद चतुर्वेदी और उरई से महेंद्र कठेेेरिया अब सपा प्रत्याशी होंगे। हमीरपुर सदर विधानसभा सीट से मनोज प्रजापति का टिकट काटकर रामप्रकाश प्रजापति को प्रत्याशी बनाया है। राठ विधानसभा सीट से गयादीन अनुरागी की जगह चंद्रवती वर्मा को सोमवार को ही प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन


इटावा, औरैया, रसूलाबाद में घोषित हुए भाजपा प्रत्याशी
भाजपा ने इटावा में भरथना विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान विधायक सावित्री कठेरिया का टिकट काटते हुए उनके स्थान पर डॉ. सिद्धार्थ शंकर दोहरे को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह औरैया सदर विधानसभा सीट पर गुड़िया कठेरिया को प्रत्याशी घोषित किया है। फफूंद क्षेत्र के भर्रापुर गांव की रहने वाली गुड़िया कठेरिया भाजपा जिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। रसूलाबाद से पूनम शंखवार को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदोई में सपा ने सांडी विधानसभा क्षेत्र से उषा वर्मा का टिकट फाइनल किया है। सवायजपुर व बालामऊ विधानसभा क्षेत्र की सीटों पर बेहतर प्रत्याशियों को उतारने के लिए मंथन किया जा रहा है।

सपा ने रामप्रकाश प्रजापति को प्रत्याशी बनाया
हमीरपुर जिले की सदर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने मवईजार गांव निवासी रामप्रकाश प्रजापति को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने अभी कुछ महीने पहले ही सपा की सदस्यता ग्रहण की थी। राम प्रकाश वन विभाग में रेंजर के पद पर नौकरी शुरू की। दो साल पूर्व ही वह रिटायर हुए हैं। सपा में शामिल होने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति शुरू कर दी। माना जाता है प्रजापति बिरादरी का अच्छा खासा मतदाता हैं।  सपा पिछले 2017 व वर्ष 2019 में हुए विधानसभा के उप चुनाव में पूर्व विधायक शिवचरण प्रजापति के बेटे मनोज कुमार को चुनाव लड़ा चुकी है। लेकिन वह दूसरे स्थान पर रहे।


अठारह वर्ष में हुई थी शादी
सपा प्रत्याशी का जन्म अगस्त - 1961 में हुआ था। जून - 1979 में आरती देवी से इनकी शादी हुई थी। अठारह वर्ष की उम्र में ही ये विवाहित हो गए थे। पिता इनके वन विभाग में कार्यरत थे। इसके बाद इनकी भी नौकरी वन विभाग में लग गई। कई वर्ष रेंजर पद पर रहने के बाद एसडीओ के पद से यह सेवानिवृत्त हुए हैं। हाल ही में इन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण कर 61 वर्ष की उम्र में पहली बार एमएलए का चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed