फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP-Congress in a tussle over seats

Kanpur News: सीटों के चक्कर में सपा कांग्रेस में दो-चार

Mon, 15 Sep 2025 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
SP-Congress in a tussle over seats
कानपुर। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 35 सीटों पर मिली जीत को आधार बनाकर सपा और कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले लखनऊ में हुई सपा की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी महानगर में सिर्फ दो सीट इंडिया गठबंधन को देने की बात कही थी। हालांकि कांग्रेस चार सीट चाहती है लेकिन कांग्रेसी शहर की सात में तीन सीटों पर ज्यादा सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अजय कपूर के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद किदवईनगर सीट अब कांग्रेस के बाकी दावेदारों के लिए खाली हो चुकी है। गोविंदनगर भी ऐसी सीट है जहां पर दावेदारों के बीच अभी से रार होने लगी है। पिछले दिनों जब कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता की ओर से मंडल अध्यक्षों का मनोनयन किया जा रहा था तब किदवईनगर और गोविंदनगर क्षेत्र को लेकर सबसे ज्यादा आपस में एक दूसरे की टांग खिंचाई की गई थी। मामला प्रदेश अध्यक्ष अजय राय तक तक पहुंच गया था। पता चला है कि जो कांग्रेसी अभी तक कल्याणपुर से दावेदारी कर रहे थे वे अब गोविंदनगर का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस और सपा ने तब अलग-अलग चुनाव लड़ा था। इस बार दावेदार दोनों पार्टियों के प्रत्याशी पिछले चुनाव में मिले वोट को आधार बनाकर अपनी तैयारी कर रहे हैं क्याेंकि कल्याणपुर में सपा ने भाजपा को अच्छी टक्कर दी थी। इस वजह से वहां पर कांग्रेस के बजाय सपा को फिर से तरजीह देने की तैयारी है। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो अभी पूरी तरह से स्थिति साफ नहीं है कि यह सीट किसके खाते में जाएगी लेकिन कांग्रेस ने पूरा जोर लगा रखा है। कैंट, आर्यनगर, सीसामऊ में सपा के विधायक हैं इसलिए उस पर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कांग्रेस और सपा में 2027 के चुनाव में गठबंधन रहेगा। पार्टी महानगर की सात विधानसभा सीटों से कम से कम चार सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इससे कम में समझौता नहीं करेंगे। यह अपील पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से भी की जा रही है।

पवन गुप्ता कांग्रेस महानगर अध्यक्ष
--------
सपा नेतृत्व महानगर इकाई से जुड़ीं सभी सीटों पर अपनी तैयारी कर रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व से जैसा आदेश मिलेगा उसी तरह से आगे की योजना बनाई जाएगी। तीन सीटों सीसामऊ, आर्यनगर और कैंट में पहले से ही सपा के विधायक हैं। बाकी जो रिपोर्ट मांगी जाएगी उसे बनाकर दिया जाएगा। -फजल महमूद सपा महानगर अध्यक्ष
------------------
2022 में तीन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस सपा की स्थिति
गोविंदनगर सीट- कांग्रेस- 26267 वोट, सपा 36605 वोट-कुल वोट 62882
किदवई नगर सीट- कांग्रेस- 76351 वोट, सपा 8397 वोट-कुल वोट 84748
महराजपुर सीट- कांग्रेस-7280 वोट, सपा 70622 वोट- कुल वोट 77902
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed