फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sp congress and bjp top leaders how a similar blood type

आपको पता है मोदी, राहुल और अखिलेश का ब्लड ग्रुप क्या है?

Fri, 03 Feb 2017 02:34 PM IST
आशीष त्रिवेदी, अमर उजाला, कानपुर
आशीष त्रिवेदी, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
sp congress and bjp top leaders how a similar blood type
डेमो पिक
एक विचारधारा रखने वाले सपा, भाजपा और कांग्रेेस के शीर्ष नेताओं का ब्लड ग्रुप भी एक है। संभावित चुनावी सभाओं के मद्देनजर ब्लड बैंक की तैयारियों में ये बात सामने आई है। दरअसल, बड़े नेताओं की रैलियों को देखते हुए ब्लड बैंक ने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और वाई व जेड श्रेणी के नेताओं के ग्रुप का ब्लड रिजर्व करना शुरू कर दिया है। इसमें तीनों दलों के शीर्ष नेताओं का ब्लड ग्रुप एक पाया गया है। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चारों प्रमुख दलों के नेताओं की सभाओं की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल किसी बड़े नेता का कार्यक्रम तो तय नहीं हुआ है लेकिन प्रत्याशी मोदी, राहुल, अखिलेश और मायावती आदि नेताओं की सभाओं की मांग कर रहे हैं। 14 वीवीआईपी नेताओं की रैलियों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में टू बेड सेफ हाउस तैयार करने के साथ दो एंबुलेंस भी रिजर्व कर ली गई हैं। ब्लड बैंक ने बड़े नेताओं के ग्रुप का ब्लड भी रिजर्व कर लिया है। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी मो. अकील खान ने बताया कि फिलहाल 14 वीवीआईपी के ग्रुप का ब्लड रिजर्व कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूची में जो नाम शामिल हैं उसमें समान विचारधारा वाले बड़े नेताओं का ब्लड ग्रुप भी मैच कर रहा है। मसलन दक्षिणपंथी विचारधारा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह का ब्लड ग्रुप एक है जबकि समाजवादी मुलायम सिंह व मुख्यमंत्री अखिलेश का ब्लड ग्रुप एक है। इसी तरह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ब्लड ग्रुप एक है।  नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव, मुलायम सिंह व अखिलेश का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव और सोनिया गांधी व राहुल गांधी का ब्लड ग्रुप बी निगेटिव है। बसपा सुप्रीमो मायावती का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव और और साध्वी उमा भारती का एबी पॉजिटिव है। अकील खान ने बताया कि ज्यादातर लोगों का ब्लड ग्रुप पॉजिटिव ही होता है। निगेटिव ग्रुप वाले लोग कम पाए जाते हैं। ब्लड ग्रुप आनुवांशिक नहीं होता है। ये संयोग ही है कि अखिलेश-मुलायम व सोनिया-राहुल का ब्लड ग्रुप एक है। 


गांधी परिवार का ब्लड ग्रुप निगेटिव
गांधी परिवार ज्यादातर नेताओं का ब्लड ग्रुप निगेटिव ही रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का ब्लड ग्रुप निगेटिव ही था। इंदिरा का ब्लड ग्रुप ओ निगेटिव और राजीव का बी निगेटिव था। सोनिया और राहुल का ब्लड ग्रुप भी बी निगेटिव ही है। प्रियंका गांधी का भी ब्लड ग्रुप ओ निगेटिव है।

प्रमुख वीवीआईपी का ब्लड ग्रुप
नाम                   ब्लड ग्रुप 

नरेंद्र मोदी              ए पॉजिटिव
राजनाथ सिंह           ए पॉजिटिव
अखिलेश सिंह यादव   बी पॉजिटिव
मुलायम सिंह यादव     बी पॉजिटिव
राहुल गांधी             बी निगेटिव
सोनिया गांधी           बी निगेटिव
मायावती                बी पॉजिटिव
मुरली मनोहर जोशी      बी पॉजिटिव
अमर सिंह              बी पॉजिटिव
उमाभारती              एबी पॉजिटिव
एलके  आडवाणी        ओ पॉजिटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed