फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP and BJP clash over school foundation stone laying; BJP councilor shows slippers, MLA joins hands

Kanpur News: विद्यालय के शिलान्यास को लेकर सपा-भाजपा टकराए भाजपा पार्षद ने दिखाई चप्पल तो विधायक ने जोड़े हाथ

Thu, 14 May 2026 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
SP and BJP clash over school foundation stone laying; BJP councilor shows slippers, MLA joins hands
परमट में प्राथमिक विधालय के निर्माण को लेकर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा । - फोटो : संवाद
कानपुर। परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिलान्यास को लेकर बुधवार को सपा और भाजपा नेता भिड़ गए। गाली-गलौज के बाद मामला धक्कामुक्की तक पहुंच गया। विधायक अमिताभ बाजपेई धरने पर बैठ गए। भाजपा पार्षद विकास जायसवाल ने चप्पल दिखाई तो अमिताभ बाजपेई ने हाथ जोड़ लिए। बोले कि अब आप लोग इस स्तर पर आ गए हैं। हालात बिगड़ते देख पुलिस विधायक को स्वरूपनगर थाने ले गई। यहां सपा के दूसरे विधायक और समर्थक पहुंच गए। बहुत देर तक भाजपा विरोधी नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय का 15 मई को शिलान्यास होना है। इसके लिए बुधवार सुबह करीब 10 बजे सपा समर्थकों की ओर से मजदूर लगाकर सफाई कराई जा रही थी। इसकी जानकारी भाजपा नेता सुरेश अवस्थी को हुई तो वह समर्थकों के साथ पहुंचे और काम बंद कराकर मजदूरों को भगा दिया। यह जानकारी जब विधायक बाजपेई को मिली तो वह समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। भाजपा के समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंच गए।
विज्ञापन

विधायक धरने पर बैठ गए तो भाजपा नेता सुरेश अवस्थी के समर्थन में आए लोगों ने घेर लिया। पार्षद जायसवाल ने चप्पल दिखाई तो बाजपेई खड़े हो गए। बोले कि हम लोग गांधावादी हैं। इस स्तर पर नहीं आएंगे। बाजपेई ने कहा कि अवस्थी ने पैर छूने के लिए इशारा भी किया तो हमने कहा कि पैर भी छू लेंगे। पहले यह बताएं गरीब मजदूर, सुपरवाइजर को क्यों मारा? हंगामा चल ही रहा था कि दूसरे सपा नेताओं को खबर लगी। सोशल मीडिया पर सपा कार्यकर्ताओं से पहुंचने के लिए कहा गया। गंभीर टकराव की स्थिति आने लगी। इससे पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा और सपा के समर्थक एक-दूसरे से गाली-गलौज करते रहे। सपा नेताओं के सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से खबर दूसरी जगह फैली तो दोनों तरफ समर्थक बढ़ने लगे। स्थिति को देखकर पुलिस विधायक को लेकर पहले ग्वालटोली की तरफ गई वहां से पुलिस लाइन जाने लगी इसके बाद स्वरूपनगर थाने लेकर आ गई। तब तक सपा विधायक नसीम सोलंकी, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी, कैंट विधायक हाजी मो. हसन रूमी, वरिष्ठ सपा नेता सम्राट विकास, महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू थाने पहुंच गए। सपाइयों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विधायक बाजपेई का कहना है कि उन्होंने डीसीपी सेंट्रल के यहां तहरीर दी है। मामला शांत होने के बाद सोशल मीडिया पर घटना गरमा गई। देर रात तक पक्ष-विपक्ष में पोस्ट जंग जारी रही। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि प्रकरण की जांच एडीसीपी सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह से कराई जा रही है। विधायक की ओर से मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत की गई है। विद्यालय परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
--------------------
यह है मामला
विद्यालय परिसर में विधायक निधि से तीन कमरों का निर्माण प्रस्तावित है। वहीं सांसद निधि से एक स्मार्ट क्लास रूम और बाउंड्रीवाल का निर्माण होना है। विधायक ने भूमि पूजन का दिन 15 मई रखा है। इसी तिथि पर सांसद निधि के कार्य के पूजन का समय सोशल मीडिया पर जारी हो गया। विधायक का दावा है कि उनका वर्क ऑर्डर जारी हो गया। सांसद निधि के कार्य के टेंडर अभी जारी नहीं हुए।
- लोगों का यह कहना है कि टकराहट की वजह विधायक के नाम का बोर्ड है। जहां बोर्ड लगना है उसके ठीक सामने सुरेश अवस्थी का घर है। इसी से उन्हें बुरा लग रहा है। विधायक का कहना है कि वह बोर्ड नहीं लगवाएंगे।
----------
- विद्यालय का भवन जर्जर है। बिजली कनेक्शन भी कटा है। कार्य को अटकाया जा रहा है। भाजपा नेता ने मजदूर को मारा और सुपर वाइजर से अभद्रता की है। डीसीपी सेंट्रल के यहां तहरीर दे दी है। - अमिताभ बाजपेई, सपा विधायक आर्यनगर
------
- विधायक बड़बोलापन दिखा रहे हैं। विद्यालय परिसर में सांसद निधि से भी काम होना है। अगर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं तो उसका वीडियो दिखाएं। अब तो जरा-जरा सी बात पर लोग वीडियो बनाते हैं। - सुरेश अवस्थी, वरिष्ठ भाजपा नेता


नेताओं के हंगामे से बच्चे सहमे
- सपा और भाजपा के हंगामे के चक्कर में स्कूल के बच्चे दहशत में आ गए। वह कक्षा के दरवाजे के कोने में दुबक गए और लोगों को डरी-डरी नजरों से देखते रहे। बाद में पुलिस ने बच्चों को कक्षा से बाहर निकाला और उन्हें समझाया, दिलासा देकर घर भेजा। बाद में स्कूल का दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed