फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP

प्रदर्शन करने में 90 सपाई हिरासत में लेकर छोड़े गए

Tue, 08 Dec 2020 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
SP
रोशनमऊ गांव में किसानों के समर्थन में साइकिल रैली निकालते सपा जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। किसान आंदोलन के समर्थन में किसान यात्रा निकालने के दौरान पुलिस से सपाइयों की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के रसूलाबाद, रूरा, पुखरायां, संदलपुर, राजपुर क्षेत्रों में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस पुलिस ने रसूलाबाद के एक लॉ कालेज में 50 सपाइयों को नजरबंद कर दिया। जिले में कुल 90 समाजवादी कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए। हालांकि पुलिस ने बिना किसी लिखापढ़ी के उन्हें छोड़ दिया। सपा पार्टी कार्यालय में पुलिस की नजर रही। एसडीएम व सीओ अकबरपुर ओवर ब्रिज के नीचे अलर्ट रहे।
कृषि कानूनों के विरोध में व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से नाराज सपाइयों ने सोमवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने पुत्तीपुरवा, नटपुरवा, बैजूपुर, पतरा, रोशनमऊ गांवों में पदयात्रा की। कुछ गांवों में सपाई साइकिल यात्रा की। इसी बीच पुलिस को भनक लग गई। रोशनमऊ में पहुंची पुलिस ने पदयात्रा रोकने की कोशिश की लेकिन सपाई नहीं माने। पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह यादव, उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, राजेश यादव, योगेंद्र राठौर, कैप्टन इंदर पाल आदि मौजूद रहे। अकबरपुर ओवर ब्रिज के नीचे एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह, सीओ संदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं संदलपुर चौराहे पर पूर्व विधायक मिथलेश कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष समरथ पाल, अल्प संख्यक जिला महासचिव कबीरुल हसन, प्रबुद्ध पाल आदि कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। जानकारी पर सीओ डेरापुर आशापाल सिंह, चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार ने पूर्व विधायक समेत 12 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर टेंपो में बैठा दिया। करीब पांच सौ मीटर चलने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। रसूलाबाद स्थित एक लॉ कालेज में पार्टी कार्यकर्ताओं को बैठक के दौरान नजरबंद कर दिया गया। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन की रणनीति बना रहे थे। तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर, शिवमूर्ति राणा, गोपाल गुप्ता, हाजी फैजान खान, आलोक रतन यादव, नत्थू सिंह, कुलदीप यादव, नरेंद्र सिंह यादव, भारत शर्मा समेत करीब 50 कार्यकर्ताओं को कालेज में देरशाम तक नजर बंद रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रामशरण सिंह ने बताया कि कॉलेज में सपाइयों को नजरबंद किया गया था। कोई कार्यकर्ता गिरफ्तार नहीं हुआ है। राजपुर क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष पवन कटियार के नेतृत्व में सपाइयों ने किसान यात्रा निकाली। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबजी की। ब्लाक कार्यालय के सामने से बैंक आफ बड़ौदा तक सपाइयों ने सड़क पर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मनोज यादव, राजनरायन सिंह, राशिद खान, जावेद खां, दिलशाद, अरशद मंसूरी रहे।

रसूलाबाद स्थित लॉ कॉलेज में नजरबंद सपाई।

रसूलाबाद स्थित लॉ कॉलेज में नजरबंद सपाई।- फोटो : AKBARPUR

लॉ कॉलेज परिसर में मुस्तैद पुलिस बल।

लॉ कॉलेज परिसर में मुस्तैद पुलिस बल।- फोटो : AKBARPUR

राजपुर में सड़क पर नारेबाजी करते सपाई।

राजपुर में सड़क पर नारेबाजी करते सपाई।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed