{"_id":"585955624f1c1b774fe39f45","slug":"sp-after-ateeq-owaisis-eye-on-cant-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा से अतीक के बाद कैंट पर ओवैसी की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा से अतीक के बाद कैंट पर ओवैसी की नजर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 20 Dec 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
अंसारी फैक्टर पर प्रत्याशी की तलाश में एआईएमआईएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तलाश तेज कर दी है। कानपुर कैंट सीट पर सपा द्वारा इलाहाबाद के अतीक अहमद को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अब इस सीट से अंसारी बिरादरी के मजबूत प्रत्याशी की तलाश हो रही है। मुस्लिम बहुल इस सीट पर अंसारी मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है।
कैंट सीट पर चारों प्रमुख दलों में अभी कांग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। सपा ने परवेज अंसारी का टिकट काटा है। ऐसे में एआईएमआईएम अंसारी बिरादरी का ही प्रत्याशी उतारकर अंसारी वोटरों की सहानुभूति हासिल करने की फिराक में हो सकती है। एआईएमआईएम के प्रदेश कार्यालय से भी इस सीट की समीक्षा की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी की जनसभा कराने के लिए जिला यूनिट कोशिश कर रही है लेकिन जिला प्रशासन के अनुमति न देने से अब एआईएमआईएम चुनाव की अधिसूचना लागू होने का इंतजार कर रही है। ताकि चुनाव आयोग की अनुमति पर यहां जनसभा कराई जा सके। पार्टी की नजर कैंट के अलावा सीसामऊ और आर्य नगर विधानसभा क्षेत्रों पर भी है। यहां पर भी मुस्लिम वोटों की संख्या खासी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष अतीक अहमद ने बताया कि कई सीटों पर दावेदारों की संख्या बढ़ी है। इस पर प्रदेश आलाकमान विचार कर रहा है। जल्द ही निर्णय होगा।