{"_id":"6005d9edb26a461e38516402","slug":"soumya-from-kanpur-got-all-india-4th-rank-in-cs-exam-cs-foundation-exam-results-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर की सौम्या की ऑल इंडिया चौथी रैंक, सीएस फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर की सौम्या की ऑल इंडिया चौथी रैंक, सीएस फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम घोषित
Tue, 19 Jan 2021 10:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
कंपनी सेक्रेटरी फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। इसमें शहर के कई मेधावियों ने ऑल इंडिया स्तर पर परचम लहराया। काकादेव की सौम्या सखूजा ने ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल कर सिटी टॉप किया।
ऋषि खंडेलवाल को 17वीं, नंदिनी गुप्ता को 18वीं, शिवम गुप्ता को 19वीं, गुरचेतन सिंह को 20वीं और अर्जुन सोढ़ी को 24वीं रैंक मिली है। इसके अलावा कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) का भी परिणाम घोषित हुआ।
इसमें कई मेधावियों का चयन हुआ है। सिटी टॉप करने वाली सौम्या सखूजा ने 12वीं में भी कॉमर्स विषय में भी सिटी टॉप किया था। क्राइस्ट चर्च कॉलेज की दाखिला मेरिट सूची में भी वह पहले नंबर पर थीं। सौम्या ने बताया कि सीएस की पढ़ाई काफी कठिन है।
विज्ञापन
उन्होंने रोज छह से आठ घंटे की पढ़ाई कर सफलता पाई है। सौम्या फ्रीलांस ग्राफिक डिजाइनिंग और केक डेकोरेशन का ऑनलाइन काम भी करती हैं। सौम्या कहती हैं कि प्लानिंग से पढ़ाई की जाए तो कुछ भी मुश्किल नहीं है। पिता विशाल बिजनेसमैन और मां एकता गृहिणी हैं। सौम्या कंपनी सेक्रेटरी बनना चाहती हैं।