फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sorry sir we will not be able to do it Kanpur district is a failure in CM Dashboard got 71st rank

लापरवाही: माफ करो साहब...हमसे न हो पाएगा; सीएम डैश बोर्ड में कानपुर जिला फिसड्डी, 71वीं रैंक मिली

Wed, 15 Jan 2025 09:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Jan 2025 09:52 AM IST
सार

Kanpur News: सीएम डैश बोर्ड की ओर से जारी रैंकिंग में सभी विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष कार्य की प्रगति समय पर अपलोड करनी होती है। लक्ष्य के सापेक्ष काम न करना, योजनाओं या शिकायत निस्तारण के आवेदन पत्रों के सापेक्ष लाभ न मिलना या शिकायतों का निस्तारण न होने की निगरानी की जाती है।

विज्ञापन
Sorry sir we will not be able to do it Kanpur district is a failure in CM Dashboard got 71st rank
सीएम डैश बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकार की जन उपयोगी योजनाओं की निगरानी करने वाले सीएम डैश बोर्ड की ओर से जारी विकास एवं राजस्व कार्य की रैंकिंग में जिला फिसड्डी रहा। दिसंबर में 7.54 अंक के साथ जिले को 71वीं रैंक मिली है। वहीं, नवंबर माह में 61वीं रैंक हासिल हुई थी। यानी एक माह के अंतराल में जिला 10 अंक और पिछड़ गया।

विज्ञापन

दिसंबर माह में जिले के विकास कार्यों की गति काफी खराब होने के कारण जिले की 73वीं रैंक और राजस्व कार्यों के निस्तारण में जिला 63 वें नंबर पर है। नवंबर माह में विकास कार्यों में 27वीं और राजस्व कार्य में 64वीं रैंक आई थी। राजस्व कार्य में एक अंक का सुधार हुआ है।

विज्ञापन

समय पर अपलोड करनी होती है कार्य की प्रगति
सीएम डैश बोर्ड की ओर से जारी रैंकिंग में सभी विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष कार्य की प्रगति समय पर अपलोड करनी होती है। लक्ष्य के सापेक्ष काम न करना, योजनाओं या शिकायत निस्तारण के आवेदन पत्रों के सापेक्ष लाभ न मिलना या शिकायतों का निस्तारण न होने की निगरानी की जाती है।

विज्ञापन

होती है परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
विकास कार्यों के करीब 27 विभागों की 70 परियोजनाओं में दिव्यांग पेंशन, मातृत्व शिशु एवं बालिका सदस्य योजना, ओडीओपी वित्त पोषण, बिजली, शिक्षा, सड़क निर्माण, सामूहिक विवाह, आवास, जल जीवन मिशन, गोवंश सुपुर्तगी, कन्या सुमंगला योजना और शौचालय निर्माण जैसी आवश्यक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed