{"_id":"6551c3923995d605ca0223eb","slug":"son-was-hit-by-father-with-a-stick-death-innocent-child-was-insisting-on-going-to-grandmother-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: बेटे को पिता ने मारा डंडा...मौत, दादी के पास जाने के जिद कर रहा था मासूम, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: बेटे को पिता ने मारा डंडा...मौत, दादी के पास जाने के जिद कर रहा था मासूम, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 13 Nov 2023 12:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 13 Nov 2023 12:05 PM IST
सार
Hardoi News: अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम दुर्गेश सिंह ने बताया कि गैर इरादतन हत्या का मामला है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में बघौली थाना क्षेत्र के पहाड़पुर माजरा अहिरी में दादी के पास जाने की जिद पर रो रहे मासूम को नाराज पिता ने डंडा मार दिया। डंडा लगने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरोरी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पहाड़पुर निवासी अनुराग (सात) दिवाली की रात अपने चचेरे भाई सचिन के पास सोया था। सोमवार सुबह लगभग पांच बजे दादी के पास जाने की जिद को लेकर वह रोने लगा। इस पर पिता योगेंद्र नाराज हो गया। पिता की नाराजगी को देखकर अनुराग ने भागने की कोशिश की, लेकिन योगेंद्र ने दौड़ा कर उसे डंडा मार दिया।
विज्ञापन
सिर में डंडा लगने से अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी से ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम दुर्गेश सिंह ने बताया कि गैर इरादतन हत्या का मामला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन