फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Son killed mother with an axe in property dispute in Hamirpur, police engaged in investigation

Hamirpur: कुल्हाड़ी से वारकर मां को मार डाला, प्लाट अपने नाम कराना चाहता था, इनकार पर कर दी हत्या

Tue, 07 Jun 2022 01:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Jun 2022 01:14 PM IST
सार

जरिया थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने संपत्ति विवाद में अपनी ही मां को कुल्हाड़ी से काट डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
Son killed mother with an axe in property dispute in Hamirpur, police engaged in investigation
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के सरीला में इटैलियाबाजा गांव में बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। वह मां से एक प्लाट अपने नाम करवाना चाहता था। इसी बात पर दोनों में विवाद चल रहा था। मृतका की बड़ी बहू की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर कुल्हाड़ी का गहरा घाव व पीठ में बेंत के निशान मिले हैं।

विज्ञापन


वीरेंद्र साहू अपने तीन बेटे अमित (35),  मदन (28) व देवेंद्र (25) के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। पत्नी कुसुम (50) बड़ी बहू निर्मला के साथ गांव में रहती थी। तीन माह पूर्व वीरेंद्र का मंझला बेटा मदन दिल्ली से अपने छह वर्षीय बेटे अंश व चार वर्षीय पुत्री जाह्नवी को लेकर गांव आया था। उसकी पत्नी दो साल से मायके में रह रही है।

विज्ञापन

तलाक का मुकदमा दिल्ली की अदालत में चल रहा है। कुसुम के नाम राठ में एक आवासीय प्लाट है। मदन यह प्लाट अपने नाम कराना चाहता था। उसकी मां अकेले उसके नाम प्लाट करने के लिए राजी नहीं थी। मंगलवार सुबह मदन मां से प्लाट अपने नाम कराने के लिए विवाद करने लगा। बात बिगड़ने पर उसने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद में बेटे ने कुल्हाड़ी से हमलाकर मां की हत्या कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed