{"_id":"5ee7b6638ebc3e431d5dbef9","slug":"son-killed-mother-for-one-thousand-rupees-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एक हजार रुपये के लिए की थी मां की हत्या, पिता ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एक हजार रुपये के लिए की थी मां की हत्या, पिता ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Mon, 15 Jun 2020 11:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
हमीरपुर जिले में मझगवां के टोला रावत गांव में बेटे ने एक हजार रुपये के लिए मां की हत्या की थी। आरोपी के पिता ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। टोला रावत गांव निवासी मतीराम अहिरवार ने बताया उसके दो पुत्र शिवचरन (32) व सुखलाल (25) हैं।
बड़ा पुत्र शिवचरन जुए व शराब का लती है जो अपनी पत्नी व पांच बच्चों के साथ अलग रहता है। पहले वह दिल्ली में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। एक साल से गांव में ही रह रहा था। रविवार शाम शिवचरन ने उससे शराब के लिए एक हजार रुपयों की मांग की।
न देने पर गालीगलौज करते हुए वहां रखे डंडे से पीट दिया। उसकी मां श्यामबाई (65) ने विरोध किया तो आक्रोशित शिवचरन ने उसे भी पीट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामजीत सिंह गौड़ ने कहा मतीराम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लिया है।