{"_id":"6ad12036b1b782882f0040e8","slug":"woman-injured-in-accident-dies-during-treatment-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146426-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हादसे में घायल महिला की उपचार के दाैरान माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हादसे में घायल महिला की उपचार के दाैरान माैत
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। कस्बे में कालपी-हमीरपुर हाईवे पर ब्लॉक कार्यालय के सामने चार दिन पहले वैन की टक्कर से घायल कस्बा निवासी ममता की बृहस्पतिवार सुबह कानपुर के हैलट में मौत हो गई। हादसे में पहले ही दो लोगों की जान जा चुकी है।
कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी इमाम (40), वार्ड नंबर पांच निवासी रुक्मिणी (46) और वार्ड नंबर 10 निवासी ममता (42) रविवार सुबह मॉर्निंगवॉक के बाद घर लौट रही थीं। ब्लॉक कार्यालय के सामने तेज रफ्तार वैन का टायर फट गया था जिससे अनियंत्रित हुई वैन की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में वैन चालक विक्की (19) भी घायल हो गया था। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान इमाम और रुक्मिणी की मौत हो गई।
गंभीर हालत में ममता को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया था। ममता के भतीजे राकेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी चाची ने दम तोड़ दिया। ममता अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गई हैं। उनके पति की भी 12 वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। ममता की माैत से परिजन बेहाल हैं।