{"_id":"5f9834c28ebc3e9bba21213e","slug":"son-commits-suicide-mother-dies-in-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने की आत्महत्या, मां ने सदमे में दम तोड़ा, नशे का लती था, रुपये मांगने पर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने की आत्महत्या, मां ने सदमे में दम तोड़ा, नशे का लती था, रुपये मांगने पर हुआ विवाद
Tue, 27 Oct 2020 08:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 27 Oct 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बर्रा दो नई बस्ती निवासी सिक्योरिटी गार्ड ने मां से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं बेटे का शव देख सदमे में मां ने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बेटे के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। नई बस्ती निवासी उमेश मिश्रा(40) एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था।
मौसा योगेश मिश्रा ने बताया कि उमेश नशे का लती था। इस कारण अक्सर उसका मां उमा (65) से विवाद होता था। मंगलवार सुबह उसने मां से रुपये मांगे, उमा ने देने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद वह कमरे में गया और फांसी लगा ली।
थोड़ी देर बाद जब मां को जानकारी हुई तो उसने पड़ोसियों व रिश्तेदारों को घटना की सूचना दी। बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल था। थोड़ी देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि आशंका है कि उमा को सदमे में हार्टअटैक पड़ गया।