फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Son came from Australia pleaded with police, said, get my mother back

आस्ट्रेलिया से आए बेटे ने पुलिस से लगाई गुहार, बोला मेरी मां वापस दिलाओ

Sun, 05 Jan 2020 12:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Jan 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया से आए बेटे को उसकी मां से बहनोई ने जब मिलने नहीं दिया, तो शिकायत नवाबगंज पुलिस के पास पहुंची। पुलिस के दखल पर बेटा अपनी मां से मिल सका। अब बेेटे ने पुलिस से गुहार लगाई है कि बहनोई के घर में रह रही उनकी मां को वापस दिलाया जाए। 
विज्ञापन


मूलरूप से चंडीगढ़ निवासी विजय कुमार परिवार केसाथ आस्ट्रेलिया में रहते हैं। विजय ने बताया कि नवाबगंज निवासी उनकी बहन ऊषा सारस्वत की मौत हो गई थी। इसके बाद से करीब दो साल से उनकी मां विमला पुंज बहनोई नीरज सारस्वत के पास आजाद नगर में रह रही हैं।
विज्ञापन


मां की देखभाल के लिए वह हर माह दस हजार रुपये भेजते हैं। इतनी ही उनको पेंशन भी मिलती है। विजय कुमार ने बताया उनके बेटे दिव्यपुंज की चंडीगढ़ में शादी है। उनकी इच्छा है कि मां उसमें शामिल हों, लेकिन बहनोई मिलने ही नहीं दे रहे हैं। लिहाजा, नवाबगंज पुलिस को तहरीर देते हुए मां को अपनी सुपुर्दगी में देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर मिलने के बाद थाना प्रभारी ने दरोगा व सिपाहियों को भेजकर विजय कुमार को मां से मिलवाया।  इस दौरान बहनोई से विजय कुमार की झड़प भी हुई। थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि वृद्धा का मेडिकल कराके मामले को एसीएम-6 के पास भेजा जाएगा। उनके आदेश के बाद सुपुर्दगी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed