{"_id":"5c654574bdec2273724c5010","slug":"son-brutally-killed-his-father-in-banda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जमीन के एक टुकड़े के लिए बेटा बना दरिंदा, पिता को दी दर्दनाक मौत, जिसने भी देखा उसका कलेजा कांप गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के एक टुकड़े के लिए बेटा बना दरिंदा, पिता को दी दर्दनाक मौत, जिसने भी देखा उसका कलेजा कांप गया
Thu, 14 Feb 2019 04:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 14 Feb 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
पिता की मौत के बाद रोती बिलखती बेटी
बांदा में एक दिल दहला देने वाला मामला समाने आया है। यहां एक शख्स ने एक जमीन के टुकड़े के लिए अपने बुजुर्ग पिता की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी, जिसने भी देखा उसका कलेजा कांप गया। घटना की सूचना से पूरे गांव में कोहराम मच गया।
बाँदा शहर मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर कोतवाली नगर क्षेत्र के बक्क्षा गांव में 8 बीघा जमीन के लिए बड़े पुत्र ने लाठियों से पीटकर पिता की हत्या कर दी। गुरुवार को सुबह पिता धनपत यादव (70) घर में था। तभी अलग रह रहे बड़े पुत्र देवराज और उसके उसके पुत्र देवांश पहुंच गए।

Trending Videos
भाई भी हुआ हमले में घायल
उसने 8 बीघा जमीन के बंटवारे की बात कही। इसी पर धनपत की अपने पुत्र देवराज से विवाद हो गया। धनपत हिस्से की 8 बीघा जमीन अपने मृतक बेटे की पुत्री यानी पोती रागिनी को देना चाहता था। इसी को लेकर धनपत का अपने पुत्र देवराज से विवाद हो गया। देवराज ने अपने पिता धनपत की लाठी छीन कर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
बचाने आया दूसरा भाई राममूरत (32) को भी लहूलुहान कर दिया। कुछ देर बाद धनपत की मौत हो गयी। घायल राममूरत को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस हत्या में प्रयुक्त खून से सनी लाठी बरामद कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्यारोपी पिता -पुत्र दोनो भाग निकले। दोनों हत्यारोपी मृतक धनपत के क्रमशः पुत्र और पोता हैं।