फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Son and mother's bodies found in London room, rescued after breaking down door

Kanpur News: लंदन में बेटा, कमरे में मिला मां का शव, दरवाजा तोड़कर निकाला गया

Sun, 07 Dec 2025 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Son and mother's bodies found in London room, rescued after breaking down door
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के गांधीग्राम इलाके में अकेले रहने वालीं सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी सुषमा बाजपेई (65) ने शुक्रवार को बंद कमरे में दम तोड़ दिया। उनका शव कई घंटे लावारिस हालत में पड़ा रहा। शनिवार सुबह उनके घर का दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने लंदन में परिवार के साथ रह रहे बेटे को सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो बिस्तर पर वृद्धा का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांधीग्राम निवासी सुषमा बाजपेई के पति संतोष बाजपेई भी वायुसेना में थे। वर्ष 1989 में संतोष की मौत के बाद सुषमा को मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी। उनका इकलौता बेटा वरुण लंदन में नौकरी करता है। पूर्व पार्षद मनोज यादव ने बताया कि सुषमा उनकी वरिष्ठ नागरिक संस्था की सदस्य थीं। बीते काफी दिनों से वह अस्वस्थ थीं। संस्था के लोग अक्सर उनका हालचाल लेने के लिए आया करते थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह काफी देर होने के बावजूद उनके घर का मेनगेट न खुलने पर लोगों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। इसके बाद उनके बर्रा निवासी ससुर आलोक को सूचना दी। आलोक भी मौके पर आए और काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे। दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। चकेरी थाने के कार्यवाहक प्रभारी रिजवान ने बताया कि बीमारी के चलते मौत होने का अंदेशा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed