फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Someone broke, someone left

किसी को तोड़ा, किसी को छोड़ा

Fri, 22 Jul 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 22 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Someone broke, someone left
नरौना चौराहे से गुमटी हटाती जेसीबी। - फोटो : amarujala
कानपुर। तमाम बार बैठकों, लंबे-चौड़े दावों के बाद गुरुवार को शुरू किए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का हाल पहले दिन पहले जैसा ही रहा। कई को तोड़ा तो कुछ को मोहलत देकर छोड़ा। कहीं हटाने के बाद दोबारा कब्जे हो गए। पीडब्ल्यूडी के अफसर पहुंचे ही नहीं। कहीं अफसर तय ही नहीं कर पाए कि कौन सी कार्रवाई करें। पक्षपात के आरोप भी लगे। फजलगंज, माल रोड सहित कई जगह शाम को दोबारा दुकानें लग गईं। सभी छह जोनों में मजिस्ट्रेटों के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान 223 अवैध कब्जे तोड़ने के साथ ही 33 चालान काटे गए, नोटिसें चिपकाई गईं। 
विज्ञापन

एसीएम-सात के नेतृत्व में नगर निगम जोन-पांच के दस्ते ने दोपहर में कालपी रोड पर फजलगंज थाने के सामने से अभियान की शुरुआत की। होटल संचालकों को सामान हटाने की चेतावनी दी, चौराहे के पास खड़ी बाइक क्रेन से हटाते हुए दस्ता आगे बढ़ा। फजलगंज चौराहे के आसपास ठेले हटवाए। मनन फ्रंट कैरियर के बगल के अतिक्रमण को नजरंदाज कर आगे कब्जे तोड़े। कल्पना ट्रैवल्स के बाहर लोहे का रैंप तोड़कर जब्त किया। एसीएम ने पीडब्लूडी का अफसर न होने पर पार्क के आगे फुटपाथ पर बने मुन्ना के पक्के मकान को जांच की बात कह कर छोड़ा। आरएसपीएल के बाहर आधे फुटपाथ के इंटरलाकिंग टाइल्स उखड़वाने के बाद दस्ते ने जलकल विभाग पानी की टंकी चौराहे तक बुलडोजर चलाया। कालपी रोड पर ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान भीड़ बाधक बनने लगी। पुलिस ने पांच बार भीड़ को खदेड़ा। जोन-5 के प्रवर्तन दस्ते ने गोल चौराहे से फलों के ठेले हटवाने के बाद मेडिकल स्टोरों पर नोटिस चिपकाए। दुकानदारों ने फुटपाथ से सामान हटा लिया। गुटैया क्रासिंग के आगे सब्जी मंडी हटवाने के बाद रावतपुुर स्टेशन के आगे सड़क पर खड़ी रोडवेज बस को सवारियां उतरवाकर जब्त किया। चुन्नीगंज से कारसेट चौराहे तक भी अभियान चलाकर रैंप तोड़े, गुमटियां हटवाईं।
विज्ञापन

मालरोड ः मरे कंपनी से मेघदूत तिराहे तक
एसपी ट्रैफिक सर्वानंद यादव और सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में नरौना चौराहे से मेघदूत तिराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। हीरपैलेस के सामने फुटपाथ पर रखे काउंटर उठाने पर व्यापारियों की पुलिस से झड़प हुई, लेकिन फोर्स देख भीड़ पीछे हट गई। रास्ते में सड़क पर रखे जनरेटर, तख्त, कुर्सियां और प्लास्टिक का सामान दस्ते ने समेट लिया। फूलबाग चौराहे पर सैलून और मेडिकल स्टोर के पक्के निर्माण ढहाए गए। ठेलेवालों को खदेड़ा गया। सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को क्रेन से खींचकर पुलिस लाइन पहुंचाया गया। पूरे रूट से आठ गुमटी, चार ठेले हटाए गए। 10 पक्के निर्माण ध्वस्त किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जाजमऊ ः बिरयानी शॉप छोड़ीं, बाकी तोड़ीं
जाजमऊ नई चुंगी से पुरानी चुंगी तक 64 कब्जे हटाए गए। नई चुंगी के पास बिरयानी ताज दरबार, चिकेन माल, दिल्ली दरबार समेत अन्य दुकानों को छोड़ दिया गया। ग्रीनबेल्ट पर बने नवरस केमिकल्स के गार्ड रूम, वाहिद टेनरी के जनरेटर रूम को तोड़ा गया। पुरानी चुंगी पर पक्के निर्माण को तोड़ने के दौरान लोगों ने विरोध किया। इसके अलावा विज्ञापन संबंधी बोर्ड, लोहे के एंगल, गिट्टी, मौरंग और कोयला जब्त किया गया। एसीएएम सतीश चंद्र ने बताया कि दोबारा अतिक्रमण करने पर 26 लोगों के चालान काटे गए हैं। नफीस अहमद ने मदीना मस्जिद सड़क पर अतिक्रमण की शिकायत एसीएम से की।
साउथ में भी हटाए 
साउथ में नौबस्ता बाईपास से गौशाला चौराहे तक अभियान चलाया गया। अवैध कब्जे कर बनाई गई कई दुकानों को ढहा दिया गया। मौरंग मंडी में एक दर्जन दुकानों को बुलडोजर से गिरवा दिया। गौशाला चौराहे तक हमीरपुर रोड के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट को खाली कराया गया। जोनल अधिकारी पुष्पा राठौर ने बताया कि शुक्रवार को गोविंदनगर से बर्रा बाईपास तक अभियान चलाया जाएगा। 
एक दूसरे का मुंह ताकते रहे
अभियान के दौरान शहर काजी मौलाना आलम रजा नूरी की कार नई चुंगी के पास खड़ी थी। इस पर ट्रैफिक कर्मी सुशील कुमार, मो. मेरानु्ददीन से एक एसआई ने कहा कि कार को क्रेन से क्यों नहीं खिंचवाते। इस पर दोनों एक दूसरे का मुंह ताकने लगे।

आज यहां चलेगा  अभियान
पुरानी चुंगी जाजमऊ से सर्किट हाउस होते हुए राकेट तिराहे तक, मेघदूत तिराहे से बड़ा चौराहा होते हुए कारसेट चौराहे तक, चुन्नीगंज से बकरमंडी, बजरिया, हर्ष नगर पेट्रोल पंप होते हुए आर्यनगर तिराहे तक, गीता नगर क्रासिंग से गुरुदेव होते हुए बगिया क्रासिंग तक, गोविंदपुरी पुल से बर्रा बाईपास तक, हनुमान मंदिर पनकी से गंगागंज तिराहे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed