फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   some people misbehaved with police

अपराध रोकने गई पुलिस के साथ ही हो गया अपराध

Thu, 16 Nov 2017 10:56 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 16 Nov 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
some people misbehaved with police
डेमो पिक
यूपी के फतेहपुर जिले के बकेवर लखना कस्बे के एक गेस्टहाउस में मंगलवार रात आई बारात में हो रही हर्ष फायरिंग को रोकने के लिए गई चौकी पुलिस से बारातियों और जनातियों ने मारपीट की। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने एक भाजपा नेता सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही सात नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 

लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा खुर्दकलां निवासी लोकेंद्र सिंह पुत्र स्वरूप सिंह की पुत्री का शादी समारोह बाईपास मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में था। बारात औरैया से आई थी। रात 9.45 बजे जब बारात चढ़ने के दौरान एक बाराती ने रायफल से हर्ष फायरिंग करनी शुरू कर दी। लखना चौकी इंचार्ज सुनील कुमार गौतम सिपाहियों के साथ उस समय उसी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गोली चलने की आवाज सुनकर चौकी इंचार्ज सिपाही कवित्त कुमार, बलजीत, ओमकार, ललितेश के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

 

वे निकाय चुनाव का हवाला देते हुए हर्ष फायरिंग का विरोध करते हुए रायफल को कब्जे में लेने का प्रयास किया। इस बात पर बाराती और लड़की पक्ष के कुछ लोग उत्तेजित हो गए। उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। इस पर दोबारा सिपाही ने रायफल लेने का प्रयास किया तो मारपीट शुरू हो गई। बारातियों पुलिस के बीच तकरीबन बीस मिनट तक मारपीट हुई। इस दौरान सिपाही ओमकार बुरी तरह जख्मी हो गया। उनका आरोप है कि मारपीट करने वालों ने मोबाइल भी छीन लिया। सूचना पर बकेवर थानाध्यक्ष आलोक राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रायफलधारी सहित अन्य बाराती मौके से भाग जाने में सफल रहे

some people misbehaved with police
डेमो पिक

पुलिस ने मौके से नवादा निवासी भाजयुमो के ब्लॉक अध्यक्ष अछलेंद्र पुत्र स्वरूप सिंह, उसके भाई नवेंद्र उर्फ छोटू, दीपू पुत्र इंदल सिंह, कानपुर के बिठूर निवासी ओमप्रकाश पुत्र जगदीश को पकड़ लिया। चारों को थाने लाया गया, जबकि रायफलधारी सहित अन्य बाराती मौके से भाग जाने में सफल रहे। सूचना पर मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भरथना विकास जायसवाल, सीओ प्रशिक्षु राहुल पांडेय सहित अन्य थानों की पुलिस भी पहुंच गई।

 

इसके बाद घायल ओमकार को महेवा सीएचसी भेजा गया। बारातियों द्वारा की गई मारपीट में घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए महेवा सीएचसी में भेजा गया। वहीं पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। लखना चौकी इंचार्ज ने पकड़े गए चारों लोगों के साथ राहुल चौहान पुत्र राजू, अरविंद सिंह पुत्र अशोक, सोनू पुत्र पूरन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

पुलिस ने कुछ सात नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, लूट करने व मारपीट कर सिपाही को घायल करने का मामला दर्ज किया है। पकड़े गए लोगों में एक भाजयुमो नेता जो कि लड़की का चाचा है सहित चारों लोगों को पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed