फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Some more improvment and ready for match

थोड़ा और सुधार, फिर रहिए मैच को तैयार

Mon, 22 Feb 2016 02:53 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 02:53 AM IST
विज्ञापन
Some more improvment and ready for match
ग्रीनपार्क स्टेडियम में लगी फ्लड लाइटों का रविवार को बीसीसीआई टीवी के चीफ कैमरामैन बीके श्रीनाथ ने निरीक्षण किया। उन्होंने सभी फ्लड लाइटों को जलवा कर पिच पर पड़ने वाली रोशनी, स्टेडियम के विभिन्न स्थानों पर पड़ रही रोशनी का जायजा लिया।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि चीफ कैमरामैन ने फ्लड लाइटों पर चल रहे काम पर संतुष्टि जताते हुए कुछ तकनीक सुधार करने के निर्देश दिए हैं। 15 मार्च को फिर से दौरा करेंगे। इसके बाद अपनी रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट के आधार पर यहां पर आईपीएल के घरेलू या प्रैक्टिस मैच  हो सकेंगे।
विज्ञापन


शाम को 6:30 बजे चीफ कैमरामैन ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंचे। सभी चारों टावरों की फ्लड लाइटों को जलवाया। इसके बाद मीटर से फ्लड लाइट की रोशनी की स्थिति को परखा। करीब 8 बजे तक स्टेडियम की लाइटें जलवाकर विभिन्न एंगलों से मैदान के तमाम हिस्सों पर आ रही रोशनी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्टर पैवेलियन के शेड पर लग रही अतिरिक्त 24 लाइटों के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पिच क्यूरेटर शिवकुमार, यूपीसीए के सीईओ ललित खन्ना, सीओओ दीपक शर्मा से चर्चा की। मालूम हो कि तीन वर्ष पहले नया डायरेक्टर पैवेलियन बनकर तैयार हुआ था।


निर्माण कंपनी की तकनीक भूल के चलते पैवेलियन की ऊंचाई फ्लड लाइट टावर से ऊंची हो गई। इस कारण फ्लड लाइट के जलने पर पैवेलियन की छत की परछाई मैदान पर पड़ती थी। इस कारण यहां डे-नाइट मैच होने में बाधा आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed