फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   some facts came out in the survey about the bjp party

भाजपा में मची है खींचतान, सर्वे में सामने आई ये बात

Thu, 16 Nov 2017 09:11 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 16 Nov 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
some facts came out in the survey about the bjp party
सीएम योगी आदित्यनाथ
निकाय चुनाव में भाजपा अपनी कमजोर कड़ी, मजबूत करने में जुटी है। पार्टी के सर्वे में यह बात निकलकर आई है कि टिकट बंटवारे को लेकर कार्यकर्ताओं में खींचतान जारी है। इससे आने वाला चुनाव प्रभावित हो सकता है। सर्वे में यह भी सामने आया है कि निकाय चुनाव में भाजपा को लेकर जिस तरह का माहौल अब तक बन जाना चाहिए था, वह नहीं बन पाया है।
विज्ञापन

some facts came out in the survey about the bjp party
डेमो पिक
यही वजह है कि पार्टी डैमेज कंट्रोल में तेजी से जुट गई है। अकेले कानपुर की बात की जाए तो पार्षद पद के लिए पार्टी के 13 बागी चुनाव मैदान में हैं। पार्टी इसे लेकर भी चिंतित है। पुराने कार्यकर्ताओं पर ध्यान देने की बनी रणनीति प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने श्याम नगर के एक गेस्टहाउस में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियाें, चुनाव प्रभारियों, समन्वयक विस्तारकों की बैठक बुलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

some facts came out in the survey about the bjp party
डेमो पिक
इसमें जोर देकर कहा गया कि पार्टी के पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इनकी राय लेकर पार्टी को आगे बढ़ना चाहिए। पार्टी में अभी भी यह चर्चा है कि टिकट वितरण को लेकर अभी भी कार्यकर्ताओं में कुछ नाराजगी है। जिसे पार्टी अपने स्तर से दूर करना चाहती है। सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। कहा जा रहा है कि पहले चरण का चुनाव बेहतर हो जाता है तो आगे भी अच्छा करने का उत्साह रहेगा।
विज्ञापन

some facts came out in the survey about the bjp party
डेमो पिक
इसी रणनीति के आधार पर युवाओं, महिलाओं, प्रबुद्घ वर्ग के साथ हर सामाजिक वर्ग के लोगों को जोड़ने के अभियान में तेजी लाने को कहा गया है। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन ओमप्रकाश श्रीवास्तव, चुनाव समन्वयक दीप अवस्थी, डॉ. बीना आर्य, देवेश कु मार, शैलेेंद्र शुक्ल, राजेश्वर सिंह, कृष्ण मुरारी शुक्ल, मुखलाल पाल, मोहित पाण्डेय सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed