फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Solver caught in PET, had come from Bihar to take the exam, the machine had made his face a miss match

Hardoi: पीईटी में पकड़ा गया सॉल्वर, बिहार से देने आया था परीक्षा, चेहरे को मशीन ने कर दिया था मिस मैच

Sun, 29 Oct 2023 05:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 29 Oct 2023 05:39 PM IST
सार

Hardoi News: नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि बायोमैट्रिक हाजिरी लगवाए जाने के समय आवेदक और परीक्षा देने आए युवक के फेस को मशीन को मिस मैच कर दिया। इसके बाद फिंगर के निशान व आंखों के रेटिना को भी मशीन ने मैच नहीं किया।

विज्ञापन
Solver caught in PET, had come from Bihar to take the exam, the machine had made his face a miss match
पीईटी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीइटी) के दूसरे दिन रविवार को एक सॉल्वर को पकड़ लिया गया। यह सॉल्वर बिहार से एक परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने आया था। परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक उपस्थिति के समय परीक्षा देने आए सॉल्वर का न तो फेस मैच किया और न ही फिंगर के निशान।

विज्ञापन

ऐसे में संदिग्धता प्रतीत होने पर सॉल्वर से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो मामला सामने आ गया। बता दें कि पीईटी की परीक्षा के लिए यहां पर 16 विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र सेंट जेम्स स्कूल में रोल नंबर-01974869 के परीक्षार्थी अविनाश कुमार को परीक्षा देनी थी।
विज्ञापन

उसके स्थान पर परीक्षा देने आए मुन्ना भाई की हाजिरी ली गई, तो पूरा मामला सामने आ गया। नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि बायोमैट्रिक हाजिरी लगवाए जाने के समय आवेदक और परीक्षा देने आए युवक के फेस को मशीन को मिस मैच कर दिया। फिंगर के निशान व आंखों के रेटिना को भी मैच नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल फोन व व्हाट्सएप से जुटाई जा रही है डिटेल
उन्होंने बताया कि संबंधित युवक से कड़ाई से पूछताछ की गई, तब उसने अविनाश कुमार के स्थान पर परीक्षा देने की बात स्वीकार कर ली है। पकड़े गए युवक ने खुद को बिहार का बताया है। पूरे पता की जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़े गए सॉल्वर के मोबाइल फोन व व्हाट्सएप चैट के डिटेल भी जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed