फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Solver and copycat caught in PET Exam, device was fitted in ear, was asking and writing answers, report filed

PET Exam: सॉल्वर और नकलची पकड़े गए, कान में लगी थी डिवाइस, पूछकर लिख रहा था उत्तर, दोनों पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 28 Oct 2023 06:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 Oct 2023 06:08 PM IST
सार

Unnao News: डीआईओएस एसपी सिंह ने बताया कि एक नकलची सहित तीन सॉल्वर पकड़े गए हैं। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। सीओ सिटी ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों की तहरीर पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Solver and copycat caught in PET Exam, device was fitted in ear, was asking and writing answers, report filed
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित पीईटी परीक्षा में पहले दिन सुबह की पाली में दो परीक्षा केंद्रों में तीन सॉल्वर और एक डिवाइस की मदद से नकल करते परीक्षार्थी को पकड़ा गया। सर सैय्यद परीक्षा में केंद्र में व्यवस्थापक ने एक सॉल्वर को पकड़ा कर पुलिस को दिया।

विज्ञापन

वहीं जी स्कूल में एक परीक्षार्थी कान में डिवाइस लगाकर, परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद भतीजे से पूछकर सवालों के जवाब लिखते हुए पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापकों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीईटी में सुबह पाली में जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई।
विज्ञापन

सर सैय्यद स्कूल परीक्षा केंद्र पर प्रयागराज के अभ्यर्थी अरुण कुमार के स्थान पर बिहार राज्य के पटना के थाना सिगोड़ी के गांव करहरा निवासी मुकेश कुमार परीक्षा देने पहुंच गया। परीक्षा शुरू होने के बाद कक्ष निरीक्षक ने प्रवेश पत्र के फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी के चेहरे का मिलान किया, तो काफी अंतर नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 हजार लेकर दे रहा था परीक्षा
उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक तलत फिरदौस को सूचना दी। सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाली पुलिस पहुंची और उसकी उत्तर पुस्तिका को सील कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह 25 हजार रुपये लेकर अभ्यर्थी अरुण कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

कान में लगा रखी थी मॉडिफाइड डिवाइस
बताया कि उसपर लाखों रुपये का कर्ज है, जिसे चुकाने के लिए उसने यह कदम उठाया। मुकेश ने पुलिस को बताया कि वह खुद भी रेलवे की तैयारी कर रहा है। वहीं माउंट लिट्रा जी स्कूल में परीक्षा दे रहे प्रयागराज के फूलपुर निवासी सुजीत कुमार ने नकल करने के लिए ने कान में मॉडिफाइड डिवाइस लगा रखी थी।

ओएमआर सीट पर टिक कर रहा था उत्तर
इस डिवाइस से जुड़ा मोबाइल फोन केंद्र के बाहर मौजूद परीक्षर्थी के भतीजे के पास था। सुजीत सवाल पूछता और फोन पर बात करने वाला उसके उत्तर बताता और वह उसे ओएमआर सीट पर टिक करता जा रहा था। परीक्षार्थी की गतिविधियां संदिग्ध देख कक्ष निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक दीपमाला सिंह को सूचना दी।

भतीजे को भी रविवार को कानपुर में देनी है परीक्षा
तलाशी में उसके पास डिवाइस मिलने पर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि सुजीत ने बताया कि भतीजा नीरज पटेल परीक्षा केंद्र के बाहर से प्रश्रपत्र हल कराने में मदद कर रहा था। भतीजे को भी रविवार को कानपुर में परीक्षा देनी है। पुलिस को देखकर गाड़ी देख वह भाग गया

अलग-अलग नाम व पता के तीन आधार कार्ड मिले
वहीं, शाम पाली की परीक्षा में हरिवंशराय बच्चन महाविद्यालय में प्रयागराज निवासी परीक्षार्थी कपिल देव के स्थान पर बिहार प्रांत निवासी साल्वर दिलीप कुमार परीक्षा देते पकड़ा गया। प्रवेश पत्र में लगी फोटो और परीक्षार्थी के चेहरे में अंतर होने पर उसे पकड़ा गया। उसके पास अलग-अलग नाम व पता के तीन आधार कार्ड मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed