फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Solar eclipse on 26 december, effect on zodiac signs

सूर्यग्रहण 26 को, अंगूठी जैसा दिखेगा, जानिए किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा

Wed, 25 Dec 2019 12:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Dec 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
Solar eclipse on 26 december, effect on zodiac signs
सूर्यग्रहण - फोटो : अमर उजाला

साल का अंतिम सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को पड़ेगा। यह सूर्यग्रहण भारत में दिखेगा। ग्रहण काल सुबह 8:17 से 10:57 बजे तक रहेगा। ग्रहण का राशियों पर मिलाजुला असर पड़ेगा।

विज्ञापन


इंडियन कॉउसिंल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंसेज (रजि.) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चिंतक इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेज के संस्थापक रमेश चिंतक ने बताया कि जब पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा आता है तब सूर्यग्रहण होता है।
विज्ञापन


यह घटना केवल अमावस्या को ही घटित होती है। इस बार ग्रहण के समय सूर्य आग से भरा अंगूठी जैसा दिखाई पड़ेगा। वैज्ञानिक भाषा में इसे वलयाकार सूर्यग्रहण कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूतक काल 25 दिसंबर की शाम से
ग्रहण का सूतक काल सूर्यग्रहण से 12 घंटे पहले 25 दिसंबर की शाम 5:32 बजे से शुरू हो जाएगा। इसकी समाप्ति 26 दिसंबर की सुबह 10:57 पर होगी।

सूतक काल में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इस कारण शहर के सभी मंदिर 25 दिसंबर की शाम से बंद हो जाएंगे और अगले दिन ग्रहण के बाद खुलेंगे।


 

ग्रहण में किन बातों का रखें ध्यान
इस ग्रहण के समय सूर्य के साथ बुध, गुरु, शनि, चंद्र और केतु होंगे। ग्रहण केतु के स्वामित्व वाले नक्षत्र मूल में होने जा रहा है। ग्रहण के समय मूर्ति पूजा स्पर्श वर्जित है। जप ध्यान अवश्य कर सकते हैं। इनका फल कई गुना मिलता है। इस समय अपना इष्ट मंत्र या गुरु मंत्र का जाप सबसे अधिक फल कारक होता है।

ग्रहण काल में पके व कच्चे भोजन सामग्री में कुशा व तुलसी पत्र अवश्य डाल दें। गर्भवती घर से बाहर न निकलें, शरीर पर ग्रहण के समय सूर्य रश्मि न पड़ने दें। अपने हाथ से चाकू, कैंची का प्रयोग न करें। ग्रहण काल के बाद स्नान करके घर और मंदिर की धुलाई करनी चाहिए तथा पशु-पक्षियों को दाना-चारा देना चाहिए। 

ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
मेष - परेशानियां बढ़ेंगी, धोखा मिल सकता है।
वृष - वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।
मिथुन - व्यापार में नुकसान, पति-पत्नी को होगा कष्ट।
कर्क - शत्रु होंगे परास्त, कॅरियर में उन्नति।
सिंह - संतान पक्ष से कष्ट, कार्यस्थल पर तनाव।
कन्या - महिला पक्ष से कष्ट, कर्जों में बढ़ोत्तरी।
तुला - मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी, सिर दर्द से परेशानी।
वृश्चिक - निवेश से नुकसान, नए काम की शुरुआत।
धनु - सेहत के लिए परेशानी भरा समय होगा।
मकर - खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी।
कुंभ - रुके हुए धन की वापसी।
मीन - परिवार में कलह, मानसिक तनाव में बढ़ोत्तरी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed