फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Soil testing started for Kanpur-Kabrai new national highway construction

Kanpur News: कानपुर-कबरई नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए मिट्टी का परीक्षण शुरू

Tue, 16 Sep 2025 02:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Soil testing started for Kanpur-Kabrai new national highway construction
कानपुर। एनएचएआई ने कानपुर से कबरई तक नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए मिट्टी का परीक्षण शुरू करा दिया है। इससे पता चलेगा कि पुलों, एलिवेटेड रोड, पुलिया और सड़क के लिए कहां-कहां कितनी गहराई में पाइल फाउंडेशन, पिलर बनने हैं और सड़क के लिए कितनी गहराई तक खोदाई कर बेस तैयार करते हुए निर्माण करना है।
विज्ञापन

उधर, अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) ने राजमार्ग निर्माण के लिए चिह्नित जमीन के संबंध में आईं 35 आपत्तियों को निस्तारित करना शुरू कर दिया है। इसी तरह हमीरपुर और कबरई जिले में आईं आपत्तियों का निस्तारण वहां का जिला प्रशासन कर रहा है। इसके बाद निर्माण के लिए टेंडर प्रकि्रया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने रमईपुर से हमीरपुर होते हुए कबरई तक 112 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड राजमार्ग का निर्माण कराने की तैयारी की है। करीब 3700 करोड़ से बनने वाले इस राजमार्ग के निर्माण के लिए कानपुर नगर, हमीरपुर और महोबा जिले में 1140.56 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद बीती 24 अगस्त तक जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया के तहत लोगों से आपत्तियां मांगी गई थीं। नगर में 35 आपत्तियां आई हैं। एडीएम (एलए) इन आपत्तियों का निस्तारण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच एनएचएआई ने इस राजमार्ग के निर्माण से पहले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसकी शुरुआत चिह्नित स्थलों पर मिट्टी परीक्षण से की जा रही है ताकि पता चल सके कि वाहनों के भार के हिसाब से कहां-कहां, कितनी गहराई पर कितनी मोटी पाइल फाउंडेशन की जाए और कितने गहरे व मजबूत पिलर बनाए जाएं। निर्माण के लिए सरिया, सीमेंट, गिट्टी, मौरंग की मात्रा भी उसी हिसाब तय होगी।

कोट

कानपुर-कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के दौरान मिट्टी का परीक्षण शुरू करा दिया है। मिट्टी की रिपोर्ट के आधार पर निर्माण कराया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि टेंडर होते ही निर्माण जल्द शुरू कराया जा सके।
- पंकज यादव, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed