फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Soil testing begins for the construction of the Jhakar-Kati bus terminal.

Kanpur News: झकरकटी बस अड्डे निर्माण के लिए मिट्टी परीक्षण शुरू

Mon, 05 Oct 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Soil testing begins for the construction of the Jhakar-Kati bus terminal.
कानपुर। झकरकटी बस अड्डे के कायाकल्प के लिए मिट्टी परीक्षण शुरू हो गया है। रविवार को बस अड्डे के सात मंजिला इमारत के निर्माण के लिए 12 स्थानों पर मिट्टी की जांच का काम हुआ। औसतन प्रतिदिन करीब 1300 बसों के संचालन वाले इस बस अड्डे की पुनर्निर्माण लागत करीब 166 करोड़ रुपये है। इनमें से 143 करोड़ की राशि स्वीकृत भी हो चुकी है। ट्रिपल पी मॉडल पर होने वाले निर्माण की जिम्मेदारी सीगल कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास है।
विज्ञापन

लंबे समय से झकरकटी बस अड्डे को आधुनिक सुविधाओं युक्त बनाने की मांग उठती रही है। अब ट्रिपल पी मॉडल के तहत इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाना है। मेट्रो के बगल में जिस रास्ता का चुनाव किया गया है, अभी वहां झील है, झील के उस हिस्से का समतलीकरण करके रास्ता बनाया जाएगा। कंपनी ने झील के अंदर की मिट्टी का भी परीक्षण कर लिया है। बस अड्डे के अंदर जाने वाला रास्ता मेट्रो स्टेशन के बगल से होते हुए भूतल में जाएगा। उसी भूतल में बसों के लिए प्लेटफार्म भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

बस अड्डे पर चालक, परिचालकों के लिए एसी प्रतीक्षालय भी बनाया जाएगा। सात मंजिला इस इमारत में भूतल भी होंगे। एसी और नाॅन एसी बसों के लिए अलग-अलग 16 प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। ट्रिपल पी मॉडल के चलते बस अड्डे का 45 भाग एरिया कामर्शियल रहेगा जबकि 55 फीसदी क्षेत्र से बसों का संचालन और आवागमन होगा। कामर्शियल एरिया में मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स बनेंगे। यात्रियों को यहां फूड कोर्ट, किड्स जोन, चार्जिंग जोन, एसी प्रतीक्षालय और फ्री वाई-फाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बसों के आवागमन की जानकारी देने वाला डिजिटल डिस्पले बोर्ड भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब ढाई साल चलेगा निर्माण कार्य
झकरकटी बस अड्डे के निर्माण में करीब ढाई साल का समय लगेगा। माना जा रहा है कि दीपावली के बाद जब मिट्टी परीक्षण की रिपोर्ट आ जाएगी तो निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके चलते बस अड्डे को यहां से हटा सिग्नेचर सिटी बस अड्डे शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि परिवहन विभाग यहां से संचालित होने वाली बसों को शहर के अन्य बस अड्डों में भी शिफ्ट करने के बारे में विचार कर रहा है।


कोट:
निर्माण कार्य के मिट्टी का परीक्षण शुरू हुआ है, पूरी तरह से निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना जब कंपनी देगी तो बस अड्डे की शिफ्टिंग पर विचार किया जाएगा। -महेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज










इस संबंध में कानपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार का कहना है कि
सिग्नेचर सिटी बस कई अड्डा से बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed