फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Society secretary s nose was bitten off in Kanpur in a parking dispute

UP: पार्किंग विवाद में सोसाइटी सचिव की नाक चबा डाली, कानपुर के बिठूर रतन प्लैनेट अपार्टमेंट की घटना

Mon, 26 May 2025 11:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 26 May 2025 11:32 PM IST
सार

पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी होने पर पेशे से वैज्ञानिक बेटे प्रशांत व प्रियंका उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
Society secretary s nose was bitten off in Kanpur in a parking dispute
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पार्किंग में खड़ी गाड़ी को हटवाने के विवाद में बिठूर के एक अपार्टमेंट की सोसाइटी के सचिव और फ्लैट मालिक के बीच विवाद हो गया। हाथापाई के दौरान फ्लैट मालिक ने दांत से सोसाइटी सचिव की नाक काट डाली। लहूलुहान हालत में परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

रिटायर्ड इंजीनियर रूपेंद्र सिंह यादव नारामऊ स्थित रतन प्लैनेट अपार्टमेंट में रहते हैं। वह वहां की सोसाइटी के सचिव भी है। रूपेंद्र की बेटी प्रियंका ने बताया रविवार शाम पिता के पास अपार्टमेंट में रहने वाले क्षितिज मिश्रा का फोन आया। कहा कि उसकी पार्किंग में किसी और की गाड़ी पार्क है। पिता ने गार्ड भेजकर गाड़ी हटवाने की बात कही, लेकिन क्षितिज ने उन्हें नीचे बुलाया। आरोप है कि नीचे पहुंचते ही क्षितिज ने रूपेंद्र पर पहले थप्पड़ बरसाए, फिर अचानक उनकी नाक चबा डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह लहूलुहान होकर पार्किंग में गिर पड़े। पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी होने पर पेशे से वैज्ञानिक बेटे प्रशांत व प्रियंका उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। प्रियंका के मुताबिक नाक के आगे का मांस अलग हो गया है। अब पिता को इलाज के लिए दिल्ली ले जाएंगे। वहीं, पुलिस ने बेटे प्रशांत की शिकायत पर ने क्षितिज मिश्रा के खिलाफ बिठूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर बिठूर प्रेम नारायण विश्वकर्मा ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed