फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   So far in 2700 in Kanpur thought dengue sting

कानपुर में अब तक 2700 को लगा ‘डेंगू डंक’

Thu, 27 Oct 2016 01:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
So far in 2700 in Kanpur thought dengue sting
हाईकोर्ट ने डेंगू से हो रही मौतों के मद्देनजर सरकारी प्रयासों को नाकाफी बताया
कानपुर में अब तक 2700 लोगों को  ‘डेंगू डंक’ लग चुका है। स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी को नियंत्रित करने के बजाय आंकड़ों में इस बीमारी को दबाने में जुटा है। विभाग की मानें तो नगर में अब तक मात्र 83 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। किसी मरीज की मौत से भी इनकार किया जा रहा है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने डेंगू से हो रही मौतों के मद्देनजर सरकारी प्रयासों को नाकाफी बताते हुए 25 अक्तूबर को सरकार से पूछा कि उत्तर प्रदेश में क्यों न राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश कर दी जाए। ऐसी स्थितियों के मद्देनजर यहां पड़ताल की गई तो स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर हुई। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के रिकार्ड बताते हैं कि वहां डेंगू जैसे लक्षणों वाले 6300 मरीजों की जांच हुईं। इनमें से 2713 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। 19 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। डेंगू के ज्यादातर मरीज यहीं के हैं। जिला एपीडेमिक अधिकारी डॉ. देव सिंह डेंगू के 2700 मरीज मिलने की पुष्टि तो कर रहे हैं, पर उनका दावा है कि नगर के मरीज मात्र 83 हैं। प्रदेश के 39 जिलों के अलावा दिल्ली, मध्य प्रदेश और बिहार से भी डेंगू के मरीजों के यहां जांच और इलाज के लिए आने का दावा किया। हालत यह है कि बुधवार को भी हैलट, उर्सला से लेकर निजी चिकित्सालयों में डेंगू जैसे लक्षणों वाले मरीज बहुतायत में पहुंचे। इनमें से 94 मरीजों के खून के नमूनों की जांच हुई, जिनमें से 28 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed