{"_id":"612be24b8ebc3e79d53b304c","slug":"so-apologized-for-his-comment-on-the-farmer-s-group-akbarpur-news-knp6490293184","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान गुट पर की टिप्पणी में एसओ ने मांगी लिखित माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान गुट पर की टिप्पणी में एसओ ने मांगी लिखित माफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा (कानपुर देहात)। थाने में शिकायत लेकर पहुंचे भानु गुट के पदाधिकारी से संगठन पर टिप्पणी करने के मामले में रूरा एसओ बैकफुट पर आ गए। एसपी से शिकायत के बाद विवाद से बचने को उन्होंने लिखित माफी मांग ली।
रसूलाबाद के कुर्सी खेड़ा निवासी भाकियू के भानु गुट के पदाधिकारी सतेंद्र अवस्थी बेटी के ससुरालियों के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत करने 5 अगस्त को रूरा थाने गए थे। सतेंद्र अवस्थी का परिचय जानकार किसान आंदोलन पर बात शुरू हो गई। यहां रूरा एसओ ने उनके गुट पर टिप्पणी कर दी थी। इसकी जानकारी सतेंद्र अवस्थी ने संगठन के अध्यक्ष इंद्रजीत फौजी को दी।
इसके बाद शनिवार को थाना समाधान दिवस में रूरा पहुंचे एसपी केके चौधरी से इसकी शिकायत की। जिस पर एसपी ने थानाध्यक्ष के बर्ताव से किसानों के आहत होने पर मौखिक रूप से खेद व्यक्त किया। इधर मामला तूल न पकड़े इसको लेकर एसओ रूरा धर्मेंद्र मलिक ने लिखित माफी मांगी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। वह खुद किसान परिवार से हैं।