{"_id":"611371068ebc3e78e21893c2","slug":"snk-pan-masala-group-implicated-in-gst-evasion-of-over-60-crores","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आयकर छापे में मिला था एसएनके का चार सौ करोड़ का अघोषित कारोबार, अब 60 करोड़ से अधिक की कर चोरी में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आयकर छापे में मिला था एसएनके का चार सौ करोड़ का अघोषित कारोबार, अब 60 करोड़ से अधिक की कर चोरी में फंसे
Wed, 11 Aug 2021 12:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:13 PM IST
सार
प्रधान आयकर निदेशक जांच के निर्देश पर आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने एसएनके समूह के मालिक नवीन कुरेले और प्रवीण कुरेले के कानपुर नगर स्थित आवास, गोदाम, फैक्ट्री के अलावा दिल्ली में सात जगह, उरई, नोएडा में एक साथ 19 ठिकानों पर छापे मारे थे।
विज्ञापन
काकादेव थाने में एसएनके पान मसाला कम्पनी के मालिक व निदेशक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएनके पान मसाला समूह के मालिकों पर 29 जुलाई को आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की थी। जांच में चार सौ करोड़ के अघोषित कारोबार की जानकारी मिली थी। कंपनी के मालिक इतनी बड़ी रकम का स्रोत तक नहीं बता पाए थे। अब 60 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है।
जांच में पता चला है कि गिरफ्तार निदेशक अविनाश मोदी की इसमें पार्टनरशिप है और कानपुर व आसपास के जिलों का कामकाज वही संभालता है। इतनी बड़ी कार्रवाई से शहर के उद्यमियों और पान मसाला कारोबार से जुड़े कारोबारियों में खलबली मची है।
प्रधान आयकर निदेशक जांच के निर्देश पर आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने एसएनके समूह के मालिक नवीन कुरेले और प्रवीण कुरेले के कानपुर नगर स्थित आवास, गोदाम, फैक्ट्री के अलावा दिल्ली में सात जगह, उरई, नोएडा में एक साथ 19 ठिकानों पर छापे मारे थे।
विज्ञापन
पांच दिन चली जांच में हर दिन नए-नए खुलासे हुए थे। तीन साल के भीतर ही एसएनके समूह ने 115 बोगस कंपनियों के जरिये रियल इस्टेट कारोबार में 226 करोड़ और 110 करोड़ रुपये पान मसाला के कारोबार में लगाए गए थे। एजे सुगंधी कंपनी में पार्टनरशिप वाली एसीई इन्फ्रा सिटी के 11 आवासीय और छह व्यावसायिक समेत 17 प्रोजेक्ट दिल्ली और एनसीआर में चल रहे थे।

पांच दिन की जांच-पड़ताल में अफसरों को एसएनके समूह के मालिकों के कानपुर और दिल्ली में छह बैंक लॉकर भी सीज किए थे। वहीं पान मसाला कंपनी में हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी में फिल्म स्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की कंपनी का लिंक भी मिला था।
पैकेजिंग फर्म ने खोल दिए राज
सूत्रों ने बताया कि डीजीजीएसटीआई की टीमों ने दिल्ली की पैकेजिंग फैक्ट्री में छापा मारा था। वहां पर बड़े पैमाने पर अलग-अलग ब्रांड के पान मसाला कारोबारियों के आर्डर, कच्चे पर्चे आदि मिले थे। इसके बाद से टीम ने लगातार नजर रखनी शुरू की। सोमवार को टीमों ने नवीन कुरेले के आवास, निदेशक अविनाश मोदी के आवास पर छापा मारा था। लंबी पूछताछ के बाद और कर चोरी के सुबूत हाथ लगने के बाद गिरफ्तारी की गई।
इसलिए की गई गिरफ्तारी
सूत्रों ने बताया कि डीजीजीएसटीआई सीबीआई की तर्ज पर काम करती है। उन्हें गिरफ्तारी का भी अधिकार होता है। दरअसल जीएसटी चोरी 60 करोड़ से अधिक होने के सुबूत मिले हैं। ऐसे में मालिक और निदेशक को गिरफ्तार किया गया है।