फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sniffer dogs searching for dead bodies

‘आंसू, चीख, सिसकियों और दर्द’ में गुजरी रात, सुबह तक खोजी कुत्ते तलाशते रहे लाश

Mon, 21 Nov 2016 08:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 21 Nov 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
Sniffer dogs searching for dead bodies
रेल हादसे की जांच शुरू
पुखरायां में रेल हादसा इतना भयानक था कि सुबह से रात और फिर रात से अगले दिन तक आंसू, चीख, सिसकियों और दर्द का सिलसिला जारी रहा। पुलिस के खोजी कुत्ते सुबह से ही बोगियों में फंसी लाशें तलाशते रहे।  कानपुर देहात के जिला प्रशासन ने अब तक 129 से अधिक यात्रियों के मरने की बात कही है। वहीं घायलों की संख्या 310 से भी ज्यादा हो चुकी है। 
विज्ञापन

 
बोगियों में अभी भी कई लाशों के दबे होने की सूचना है जिसके लिए सेना के अलावा पुलिस प्रशासन और समाज सेवी संगठन व क्षेत्रीय लोग सोमवार सुबह से लगी डटे हुए हैं। घायलों बेहतर उपचार के लिए दिल्ली और मध्य प्रदेश से आई स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम ने भी अपना काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन


हादसे ने एक मर्तबा फिर से कानपुर की साम्प्रदायिक एकता की तस्वीर उजागर की है। एक ओर हैलट घायलों की चीख पुकार से गूंज रहा है, तो वहीं हिंदू हो या मुस्लिम या फिर सिख किसी के भी हाथ खाली नहीं दिख रहे थे। हर कोई हाथों में चाय, पानी तो कोई सब्जी रोटी और बिस्कुट बांटता नगर आ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल संरक्षा आयुक्त ने शुरू कर दी हादसे की जांच
इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे की जांच कोलकाता पूर्वी सर्किल के मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त पीके आचार्या ने शुरू कर दी है। वह आज और कल कानपुर सेंट्रल स्टेशन के उप मुख्य यातायात प्रबंधक (डिप्टी सीटीएम) के कक्ष में बैठकर जांच करेंगे। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ विजय कुमार ने बताया कि जिन यात्रियों या आम लोगों को इस घटना के बारे में कोई जानकारी हो या साक्ष्य हों, वह तुरंत आकर संपर्क कर सकता है। लोगों की मदद से हादसे की सही जानकारी का पता लगाने में रेलवे को आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed