फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Snakebite patient came in coma 1300 km from Gujarat to Halat Hospital, Admitted in ICU, now condition improvin

UP: 1300 KM का सफर...गुजरात से हैलट पहुंचा सर्पदंश का रोगी, आईसीयू में भर्ती...हालत में सुधार, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 19 Aug 2023 08:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Aug 2023 08:21 PM IST
सार

Kanpur News: डॉ. प्रियदर्शी ने बताया कि रोगी 17 अगस्त को रात नौ बजे आया था। हालत बहुत नाजुक थी। सांप के जहर से न्यूरो टॉक्सिक प्रभाव शरीर में था। एंटी वेनम और दूसरी दवाएं दी गईं।

विज्ञापन
Snakebite patient came in coma 1300 km from Gujarat to Halat Hospital, Admitted in ICU, now condition improvin
आईसीयू में भर्ती रोगी सुनील कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गुजरात के राजकोट में फतेहपुर के सुनील कुमार (20) को सांप ने काट लिया। उसे वहां के स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया लेकिन हालत बिगड़ गई। सांप का जहर चढ़ने से वह कोमा में चला गया। परिजन घबराए और बोले कि रोगी हैलट ले जाएंगे।

विज्ञापन

वहां 51 हजार में एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस किराए पर ली और 1307 किमी लंबा सफर करके हैलट ले आए। यहां रोगी को तुरंत वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया करके इलाज शुरू कर दिया गया। इलाज ने असर दिखाया जहर उतरा और शनिवार को रोगी वेंटिलेटर से बाहर आया।
विज्ञापन

सुनील कुमार ठीक है, लेकिन अभी आईसीयू में है। रोगी के परिजनों ने बताया कि सुनील कुमार राजकोट में श्रमिक का काम करते हैं। वह फतेहपुर जिले के थाना किशनपुर क्षेत्र के गांव रारी के रहने वाले हैं। 15 अगस्त को सुनील कुमार को सांप ने काट लिया।  घबराए साथी उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगरीन जैसी हो गई थी स्थिति
जहर चढ़ा तो बेहोशी आ गई। पैर में जहां सांप ने काटा था, वह हिस्सा फूल गया और सड़न होने लगी। उसकी गैंगरीन जैसी स्थिति हो गई। परिजनों ने बताया कि हालत में सुधार न देख, डॉक्टरों से डिस्चार्ज करने के लिए कहा। इसे यहां हैलट इमरजेंसी में सीनियर फिजीशियन डॉ. बीपी प्रियदर्शी के अंडर में भर्ती किया गया।

एंटी वेनम और दूसरी दवाएं दी गईं
डॉ. प्रियदर्शी ने बताया कि रोगी 17 अगस्त को रात नौ बजे आया था। हालत बहुत नाजुक थी। सांप के जहर से न्यूरो टॉक्सिक प्रभाव शरीर में था। एंटी वेनम और दूसरी दवाएं दी गईं। हालत में सुधार आया है। वेंटिवेटर से हटा कर आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। रोगी की जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed