{"_id":"6aaaa4ef650e31844f0fdbaf","slug":"snake-bites-child-sleeping-beside-mother-death-sparks-outcry-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी भर का गम दे गया हादसा: मां के साथ सो रहे मासूम को सांप ने डसा, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी भर का गम दे गया हादसा: मां के साथ सो रहे मासूम को सांप ने डसा, मौत से मचा कोहराम
Wed, 16 Sep 2026 07:51 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:51 PM IST
सार
मां के साथ सो रहे मासूम को सांप ने डसा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। डेढ़ घंटे बाद दोबारा सांप के आने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
अर्पित की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलरई थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव में मंगलवार रात मां के साथ चारपाई पर सो रहे मासूम को सांप ने डस लिया। बालक के रोने के बावजूद परिजन रोने का कारण नहीं समझ पाए। करीब डेढ़ घंटे बाद सांप के दोबारा दिखाई देने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन बालक को सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
कीरतपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार का बेटा अर्पित (03) मंगलवार रात मां सुमन के साथ सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे सांप ने उसके पैर की अंगुली में डस लिया। बालक रोने लगा लेकिन परिजन वजह नहीं समझ सके। करीब डेढ़ घंटे बाद सांप दोबारा आया और बालक के बड़े भाई कल्लू के पैर के पास पहुंच गया।
इससे परिजन को आशंका हुई और उन्होंने अर्पित के पैर की जांच की। पैर में सांप के डसने के निशान मिलने पर परिजन घबरा गए। लखेरा कुआं चौकी प्रभारी कैलाश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अर्पित तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई कल्लू और अनमोल तथा बहन गुंजन हैं। पिता धर्मेंद्र कुमार पुणे में मजदूरी करते हैं। नायब तहसीलदार नेहा सचान ने बताया कि दैवी आपदा के तहत नियमानुसार परिवार को चार लाख रुपये की सहायता राशि दिलाई जा सकती है।