फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SN Sen DAV College and Ursula Hospital are running on Nazul land administration sent report to government

Nazul Case: नजूल की जमीन पर चल रहे एसएन सेन, डीएवी कॉलेज और उर्सला अस्पताल, प्रशासन ने रिपोर्ट शासन को भेजी

Tue, 05 Nov 2024 08:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Nov 2024 08:25 AM IST
सार

Kanpur News: जिले में 106 ब्लॉक में 1465 संपत्तियां और 13 जमीनें नजूल की चिह्नित की गईं हैं। प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी है।

विज्ञापन
SN Sen DAV College and Ursula Hospital are running on Nazul land administration sent report to government
ursala hospital - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर जिले में नजूल की संपत्तियों पर उर्सला अस्पताल, एसएनसेन डिग्री व इंटर कॉलेज और डीएवी डिग्री कॉलेज चल रहे हैं। यह खुलासा तीन महीने से नजूल की संपत्तियों के रजिस्टर खंगालने के बाद हुआ है। जिले में नजूल की 13 जमीनें चिह्नित की गई हैं। जिला प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है। अब इन जमीनों के बारे में शासन निर्णय लेगा। इन जमीनों पर लीज की अवधि भी दर्ज नहीं है।

विज्ञापन

लंबे समय से प्रशासन के बक्शे में बंद नजूल संपत्तियों के 40 रजिस्टरों का लेखा-जोखा देखकर तैयार की गई रिपोर्ट से जमीनों की स्थिति काफी साफ हो गई है। वर्तमान में जिले में 106 ब्लॉक में 1465 नजूल की संपत्तियां हैं। सिविल लाइंस और परेड स्थित नजूल की संपत्तियों पर कब्जाने के बाद प्रशासन ने संपत्तियों का ब्योरा जुटाना शुरू किया था। शासन ने जिला प्रशासन से संपत्तियों का ब्योरा मांगा था।
विज्ञापन

संपत्ति विभाग के पास कोई रिकॉर्ड न होने के बाद प्रशासन ने नजूल रजिस्टर के आधार पर ही संपत्तियों की नई रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें सामने आया है कि नजूल की जमीनों पर स्कूल और अस्पताल चल रहे हैं। प्रशासनिक टीम ने एक-एक संपत्ति को छांटकर 13 नजूल जमीनों की लिस्ट तैयार की है। इसमें तीन संपत्तियों में डीएवी डिग्री व इंटर कॉलेज, तीन में उर्सला अस्पताल, तीन में एसएनसेन डिग्री व इंटर कॉलेज और तहसील के स्कूल आदि को दी गई है। प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed