स्मृति ने कसा तंज, बोली- कांग्रेस के युवराज की गाड़ी नहीं चली तो वे साइकिल पर सवार हो गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेस के बाद ताबड़तोड़ कई जनसभाएं भी की। इस दौरान उन्होंने कहा प्रदेश में यदि कोई कन्या पढ़ना चाहती है तो भाजपा सरकार अहिल्या बाई कन्या शिक्षा के तहत उसकी निशुल्क पढ़ाई का बंदोबस्त करेगी।
स्मृति ईरानी 15 फरवरी को कानपुर जिले में प्रेसवर्ता करने के साथ-साथ महराजपुर विधानसभा में यशोदानगर चैराहा और किदवई नगर विधानसभा के चावला मार्केट चैराहा पर महिला जागरूकता रैली को संबोधित किया। इसके बाद वे रतनलाल नगर विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री चौक व गोबिन्द नगर और विरहाना रोड पर जनसभाओंं को संबोधित करने पहुंची। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कानपुर में ताबड़तोड़ कई जनसभाओंं को संबोधित किया।
गठबंधन इसलिए किया है
गठबंधन इसलिए किया है
बता दें कि महाराजपुर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी सतीश महाना के समर्थन में स्मृति इरानी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग उत्तर प्रदेश में कह रहे हैं कि यूपी को साथ पसंद है, लेकिन लोग इसे पसंद नहीं कर रहे। कहा कि सपा के युवा नेतृत्व में इतना दम होता तो इन्हें गठबंधन करने की जरुरत नहीं पड़ती। यह गठबंधन उनकी मज़बूरी को दर्शाता है।
बेटियों से पूछो
भारतीय जनता पार्टी का सपा से सवाल है कि किसी भी परिवार में जाकर पूछो आप की बेटी को घर से निकलते हुए देखते हैं तो क्या आप को विश्वास होता है कि शाम तक आप की बेटी सुरक्षित घर आ जाएगी? कहा कि जब बेटिया निकलती हैं तो उन्हें कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है वह अपने परिजनों को बता भी नहीं सकती हैं।