फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Smoke from the plant rang the bells of the capital.

Kanpur News: प्लांट के धुएं ने बजाई राजधानी की घंटी

Fri, 13 Mar 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Smoke from the plant rang the bells of the capital.
कानपुर। पनकी स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में लगी आग से उठे धुएं से राजधानी, श्रमशक्ति और स्पेशल ट्रेन के फायर अलार्म बजने लगे। यात्रियों में अफरातफरी मचने से तीनों ट्रेनों को रोकना पड़ा। रेलवे की जांच के अनुसार यह घटना 24 फरवरी को घटित हुई थी। उत्तर मध्य रेलवे के मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने जिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट भेजकर प्लांट में लगी आग की समस्या को खत्म कराने का आग्रह किया है। डीएम ने गुरुवार को नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। धुएं के कारण पनकी धाम स्टेशन के 400 कर्मचारियों और यात्रियों को 10 दिन से सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
विज्ञापन

पनकी के ग्राम भऊसिंह स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में लगी आग से उठ रहे धुएं के कारण 24 फरवरी को यह घटना हुई। धुएं के कारण ट्रेनों के ऑटोमेटिक फायर डिटेक्शन सिस्टम सक्रिय हुआ और अलार्म बजने लगे। ट्रेनों को रोके जाने से यात्रियों को असुविधा और धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित अग्रवाल ने जिलाधिकारी को मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट के अनुसार पनकी धाम स्टेशन के पास नई दिल्ली जाने वाली डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में धुएं की वजह से फायर एंड स्मोक डिटेक्शन सिस्टम (एफएसडीएस) एक्टिव हो गया। इस कारण यह ट्रेन करीब सात मिनट तक खड़ी रही। इसके अलावा नई दिल्ली से कानपुर सेंट्रल आ रही श्रमशक्ति एक्सप्रेस करीब 16 मिनट और प्रयागराज जा रही स्पेशल ट्रेन (04070) करीब 18 मिनट पनकी धाम और गोविंदपुरी स्टेशन के बीच खड़ी रहीं। मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने डीएम से आग्रह किया गया है कि प्लांट में लगी आग की समस्या का जल्द समाधान कराएं ताकि रेलवे के नुकसान और यात्रियों-कर्मचारियों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed