फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   smart app of central government

इस एप से ‘स्मार्ट’ नहीं ‘वेरी स्मार्ट’ हो रहे हैं शहरवाले

Tue, 07 Feb 2017 12:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Feb 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
smart app of central government
स्वच्छता एप
शहरी विकास मंत्रालय का एक एप ‘शहरवालों’ को और भी ज्यादा स्मार्ट बनाता जा रहा है। फोटो क्लिक करके भेज देने के कुछ ही घंटों के अंदर समस्या का निस्तारण शुरू हो जाता है। मोबाइल एप से सफाई का ये अनोखा फार्मूला सभी को खूब रास आ रहा है। 
विज्ञापन

एक पंत दो काज। शहरी विकास मंत्रालय के स्वच्छता एप को डाउन लोड करने और इसमें गंदगी की फोटो भेजने पर सफाई होने के साथ ही अपने शहर को भी नंबर मिलेंगे। इससे देशभर में चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण में कानपुर की रैंकिंग सुधर सकती है। यह सर्वेक्षण 10 फरवरी तक ही है।
विज्ञापन


सुधार के लिए तीन एप बनाए गए
दरअसल, स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई व्यवस्था की जानकारी और इसमें सुधार के लिए तीन एप बनाए गए हैं। अपने मोबाइल में http://bit.ly/29lX9YQ या http://apple.co/2cscFUT या प्ले स्टोर से swachhta-MoUd को डाउनलोड कर इंस्टॉल कर सकते हैं। एप को खोलते ही पोस्ट योर फर्स्ट कंपलेंड, प्रोफाइल आदि लिखकर आएगा। इसमें से पोस्ट योर फर्स्ट कंपलेंड में क्लिक करते ही शहर में किसी भी स्थान में गंदगी, सफाई न होने, डस्टबिन खाली न होने, कूड़ा पड़ा होना, मरा जानवर पड़ा होना, सार्वजनिक शौचालय में बिजली न होना, सार्वजनिक शौचालय गंदा होना, सार्वजनिक शौचालय की सीवर लाइन चोक होना आदि कॉलम लिखकर आएंगे। इनमें से किसी एक में क्लिक करके सेंड करते ही फोटो शहरी विकास मंत्रालय और नगर निगम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पास पहुंच जाएगी। जिस स्थान की फोटो भेजी है, आपको उसकी लोकेशन भी नहीं भेजनी है, बल्कि उक्त लोकेशन जीपीएस के माध्यम से स्वत: सेंड हो जाएगी। उक्त समस्या का हल कुछ घंटों या दिनों में हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मिलेगा नंबर
नगर निगम के आईटी प्रभारी परवेज ने बताया कि 10 फरवरी तक जो भी मोबाइल यूजर इसे डाउनलोड करेगा, इसका एक नंबर स्वच्छता सर्वेक्षण में कानपुर नगर निगम के खाते में जुड़ जाएगा। इससे शिकायत करने पर एक और नंबर मिलेगा। इस प्रकार अधिकतम 500 नंबर तक मिल सकते हैं। 

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि इस अप्लीकेशन के माध्यम से आने वाली सभी शिकायतें प्राथमिकता पर निस्तारित होंगी। कोशिश रहेगी की उसी दिन निस्तारण हो या समस्या के हिसाब से एक, दो, तीन दिन में उसे दूर कर दिया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed