{"_id":"5139d22787b3ed3c1305e402e3159e68","slug":"smajwadi-party-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा शहर, ग्रामीण अध्यक्ष भी दावेदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा शहर, ग्रामीण अध्यक्ष भी दावेदार
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 27 Apr 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
एक अप्रैल से शुरू हुए समाजवादी पार्टी के मिशन 2017 में जनपद की दस विधानसभा सीटों पर टिकट के लिए अब तक 40 दावेदार आवेदन कर चुके हैं। रविवार को इसी लिस्ट में शहर इकाई के अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र और ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव का भी नाम जुड़ गया है।
30 अप्रैल तक प्रांतीय कार्यालय में आवेदन जमा करने की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद इंटरव्यू की तारीख जारी की जाएगी। वर्तमान में जनपद में पांच विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के विधायक हैं।
पिछले दिनों पार्टी प्रमुख ने फैसला लिया था कि प्रदेश के सौ विधायकों का इस बार टिकट कट सकता है, जिसमें चार कानपुर से भी हैं। यह चार सीटें कौन सी हैं, यह किसी को नहीं पता है। इसलिए दावेदार पार्टी के विधायकों वाली सीटों पर भी आवेदन करने से नहीं चूक रहे हैं।
विज्ञापन
आवेदन प्रकिया पूरी होने के बाद इंटरव्यू की तारीख अलग से जारी की जाएगी। पिछली बार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने दावेदारों के इंटरव्यू लिए थे। इस बार अभी कुछ तय नहीं है।
विधानसभा क्षेत्र की सीट पर टिकट के लिए दावेदारी शुरू हो गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से करीब दस दस लोग आवेदन दे रहे हैं। 28 अप्रैल से इसमें और तेजी आएगी। हमने भी अपना आवेदन जमा कर दिया है।
- ओमप्रकाश मिश्र शहर अध्यक्ष सपा
इन सीटों के लिए हो रही दावेदारः आर्यनगर, गोविंदनगर, किदवई नगर, सीसामऊ, छावनी, महाराजपुर, बिठूर, घाटमपुर, बिल्हौर, रसूलाबाद।