{"_id":"589379c34f1c1bda17e8054b","slug":"smajawadi-party-changed-there-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने इन 3 विधायकों समेत 7 प्रत्याशियों के टिकट काटे, पढ़िए अाैर क्या हुअा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने इन 3 विधायकों समेत 7 प्रत्याशियों के टिकट काटे, पढ़िए अाैर क्या हुअा बदलाव
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में बड़ा फेरबदल
कांग्रेस के 29 प्रत्याशियों की सूची के लिए बृहस्पतिवार को सपा ने तीन विधायकों समेत समेत 10 उम्मीदवारों के टिकट काट दिए हैं।
जिन विधायकों के टिकट कटे हैं, उनमें रायबरेली की सरेनी से देवेन्द्र प्रताप सिंह व हरचन्दपुर से सुरेन्द्र विक्रम के अलावा एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पयागपुर (बहराइच) के विधायक मुकेश श्रीवास्तव शामिल हैं। मुकेश कुछ महीने पहले ही कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए थे। अखिलेश यादव ने इसी सीट से उन्हें प्रत्याशी बनाया था। यह सीट कांग्रेस के हिस्से में आ गई। लिहाजा, मुकेश का टिकट कट गया। उनकी सीट पर कांग्रेस ने भगत राम मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने बृहस्पतिवार को जिन अन्य सीटों के प्रत्याशियों के टिकट काटे हैं उनमें कानपुर की महराजपुर सीट से सपा प्रत्याशी अरुणा तोमर, बस्ती की रुधौली सीट से रामललित चौधरी, फरेंदा सीट पर विनोद मणि त्रिपाठी, कौशांबी की चायल सीट पर चंद्रबली सिंह पटेल शामिल हैं।