{"_id":"61ecf593ba526267fd3669ef","slug":"slow-pace-of-vaccination-of-younger-age-group-beneficiaries","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: कानपुर में छोटे आयु वर्ग के लाभार्थियों के वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: कानपुर में छोटे आयु वर्ग के लाभार्थियों के वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी
Sun, 23 Jan 2022 04:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 23 Jan 2022 04:12 PM IST
सार
कानपुर में स्वास्थ्य विभाग ने तीन लाख 21 हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। 15 से 17 साल आयु वर्ग के लाभार्थियों के वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी चल रही है। वहीं विभाग कालेजों में भी ऑनसाइट वैक्सीनेशन कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 से 17 साल आयु वर्ग के लाभार्थियों के वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी चल रही है। सभी आयु वर्ग के लाभार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण 31 जनवरी तक किया जाना है, लेकिन छोटी आयु वर्ग के लाभार्थियों का अभी आधा वैक्सीनेशन भी नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग कालेजों में भी ऑनसाइट वैक्सीनेशन कर रहा है।
इसके बाद भी अपेक्षित रिजल्ट नहीं मिल पा रहा है। साथ ही उर्सला, मेडिकल कालेज और ग्रीनपार्क मेगा वैक्सीनेशन कैंप में भी छोटी आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए अलग से डेडिकेटेड सेंटर बनाए गए हैं। शासन ने वैक्सीनेशन कवरेज लक्ष्य बढ़ाने के लिए कहा है।
नगर में छोटी आयु वर्ग के तीन लाख 21 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि अभी सवा लाख के करीब वैक्सीनेशन हो पाया है। लाभार्थी अपने घर के पास के सेंटर पर जाकर जहां कोवाक्सिन उपलब्ध है, वहां टीका लगवा सकते हैं।

अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि 24 जनवरी से सर्वे शुरू किया जाएगा। इसमें पहली, दूसरी डोज तथा बूस्टर डोज से छूटे लोगों को चिह्नित करके वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके साथ ही छोटी आयु वर्ग के लाभार्थियों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। आशा कार्यकर्ता, निगरानी समितियों की टीम क्षेत्रीय गणमान्य लोगों के साथ छूटे हुए लोगों के घर जाएगी।
कोरोना के 29 रोगी अस्पतालों में भर्ती
हैलट के कोविड अस्पताल और कांशीराम अस्पताल मिलाकर कोरोना के 29 रोगी भर्ती हैं। इनमें आठ रोगी दूसरे जिलों के हैं। एक रोगी को गंभीर हालत में शनिवार रात कांशीराम अस्पताल से हैलट रेफर किया गया। रोगी के फेफड़ों में पानी आ गया है।
कांशीराम अस्पताल इस वक्त पांच कोरोना रोगी भर्ती हैं। 24 रोगियों का इलाज हैलट के मैटरनिटी विंग कोविड अस्पताल में चल रहा है। उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि अब अधिक वायरल लोड के रोगी आ रहे हैं। कुछ रोगियों को ऑक्सीजन पर रखा गया है। आंतों में घाव एक रोगी को हाई फ्लो नेजल कैनुला के सपोर्ट पर रखा गया है।