{"_id":"6add08493fbf0365ba00b64a","slug":"slots-are-being-booked-for-applying-mehndi-in-beauty-parlors-kanpur-news-c-220-1-ka21001-151044-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ब्यूटी पार्लर में मेहंदी लगवाने के लिए बुक हो रहे स्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ब्यूटी पार्लर में मेहंदी लगवाने के लिए बुक हो रहे स्लॉट
Sun, 25 Oct 2026 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। करवाचौथ नजदीक आते ही महिलाओं के सजने-संवरने को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। ब्यूटी पार्लरों में मेकअप और मेहंदी के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए पार्लरों ने विशेष पैकेज पर 60 प्रतिशत तक छूट दी है।
ब्यूटी पार्लरों में पहले करीब 2500 रुपये में होने वाला फुल मेकअप अब ऑफर के तहत 999 रुपये में बुक किया जा रहा है। इनमें कोरियन मेकअप की सबसे ज्यादा मांग है। महिलाओं ने करवाचौथ के लिए पहले से स्लॉट बुक कराने शुरू कर दिए हैं। मेहंदी के लिए 200 से 2000 रुपये तक के पैकेज उपलब्ध हैं। इसमें एक हाथ से लेकर दोनों हाथों में मेहंदी लगाना शामिल है। मेहंदी लगाने में अधिक समय लगने और कारीगरों की संख्या सीमित होने के कारण अधिकांश पार्लरों में स्लॉट लगभग बुक हो चुके हैं।
रूरा के मिश्रा मार्केट स्थित रूप निखार ब्यूटीपार्लर की संचालिका लक्ष्मी गौतम ने बताया कि करवाचौथ के लिए बुकिंग तेजी से हो रही है। मेकअप पैकेज पर 60 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है, जबकि मेहंदी के लिए महिलाओं में काफी उत्साह है। इस बार मांग के अनुसार नेचुरल (ऑर्गेनिक) मेहंदी का प्रयोग किया जा रहा है, ताकि स्किन पर कोई रिएक्शन न हो। कहा कि अभी तक करीब 48 महिलाओं ने एडवांस बुकिंग कराई है, इनमें अधिकांश करवाचौथ के दिन के लिए हैं।