फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sleepwell matresses owner rahul gautam in iit kanpur

मेरी मां ने संघर्षों के बीच शुरू की थी Sleepwell कंपनी, आज हम टॉप पोजीशन पर हैं: राहुल गौतम

Fri, 03 Nov 2017 02:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Nov 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
sleepwell matresses owner rahul gautam in iit kanpur
1975 में कंपनी के को-फाउंडर राहुल गौतम ने पूरी की थी आईआईटी कानपुर से पढ़ाई

देश की सबसे बड़ी फोम मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ‘शीला फोम प्राइवेट लिमिटेड (स्लीपवेल)’ के मालिक राहुल गौतम ने ऐलान किया कि वह आने वाले दिनों में आईआईटी कानपुर के छात्रों को करोड़ों का प्रोजेक्ट देंगे। राहुल को गुरुवार को आईआईटी कानपुर में एंटरप्रिन्योरशिप के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान-2017 से सम्मानित किया गया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने आईआईटी में रिसर्च के लिए एक करोड़ रुपये देकर राहुल गौतम और नम्रता (पत्नी) चेयर स्थापित कराई है। इस फंड से विभिन्न रिसर्च कार्य होंगे।

विज्ञापन

आर्मी रिहैबिलिटेशन की मदद से लिया था लाइसेंस

sleepwell matresses owner rahul gautam in iit kanpur
राहुल गौतम और उनकी मां की पुरानी फोटो

राहुल बताते हैं कि उनके पिता कर्नल एचएस गौतम मथुरा के थे। 1969 में उनकी मौत के बाद मां शीला (अलीगढ़) ने घर चलाने के लिए काफी संघर्ष किया। मां ने बीएड किया और फिर स्कूल में पढ़ाने की कोशिश करने लगी लेकिन नहीं हो पाया। फिर आर्मी रिहैबिलिटेशन की मदद से 1971 में उन्होंने फोम तैयार करने का लाइसेंस लिया और शुरू कर दी शीला फोम प्राइवेट लिमिटेड।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज देश की सबसे बड़ी कंपनी

sleepwell matresses owner rahul gautam in iit kanpur
राहुल गौतम की पुरानी फोटो

राहुल कहते हैं कि उन्होंने 1975 में आईआईटी कानपुर से पढ़ाई पूरी की। इसके बाद फोम कंपनी में मां के साथ मिलकर काम शुरू किया तो देश में केवल यू फोम नाम की कंपनी हुआ करती थी। आज सैकड़ों कंपनियां हैं लेकिन उनकी कंपनी टॉप पर है। यह सब आईआईटी की ही देन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed