फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Siyari drain overflowed, water entered eleven villages, traffic stalled on Rasulabad-Auraiya road

सियारी नाला उफनाया, ग्यारह गांवों में घुसा पानी, रसूलाबाद-औरैया मार्ग से आवागमन ठप

Tue, 21 Sep 2021 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Siyari drain overflowed, water entered eleven villages, traffic stalled on Rasulabad-Auraiya road
कानपुर देहात में सियारी नाला ओवरफ्लो होने से पुल के ऊपर से बहता पानी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि से अब रसूलाबाद में सियारी नाला उफना गया है। इससे ग्यारह गांवों में पानी घुस गया है। दो गांव टापू बन गए हैं। करीब दस हजार आबादी प्रभावित है। वहीं रसूलाबाद- औरैया मार्ग से नाले का पानी बहने से आवागमन ठप हो गया है। करीब दस किमी का चक्कर लगाकर वाहन निकल रहे हैं।
विज्ञापन

सियारी नाला इटावा से निकला है। यह नाला करीब बीस फीट चौड़ा है। सैकड़ों गांवों के पानी की निकासी इस नाले में है। रसूलाबाद में रिंद नदी में यह नाला गिरता है। पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि से नाले में पानी बढ़ गया था जो अब रसूलाबाद तक आ गया है। कई जगह नाले के किनारे पक्के निर्माण व अस्थायी अतिक्रमण से पानी की निकासी धीमी गति से हो रही है।
विज्ञापन

नाले के उफनाने से लहरापुर मार्ग पर पुल की रेलिंग पानी में डूब गई है। लोग जान जोखिम में डाल पानी के बीच से होकर निकल रहे हैं। इसी रूट से औरैया वाया लहरापुर रसूलाबाद होकर दिल्ली व लखनऊ के लिए रोडवेज की चार बसें चलती हैं। करीब एक हजार से अधिक वाहन निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क जलमग्न होने से औरैया से आने वाली रोडवेज बसें कठारा से उसरी होते हुए रसूलाबाद आ रही हैं। वहीं औरैया जाने वाली बसें दशहरा से कल्ला पुरवा, ताजपुर नारखुर्द होते हुए लहरापुर पहुंच रही है। करीब दस किमी का चक्कर लगाना पड़ा रहा है। वहीं नाले का पानी 11 गांवों तक पहुंच गया है। इससे करीब दस हजार आबादी प्रभावित हुई है।

इन गांवों में घुसा नाले का पानी
कठारा, झींगापुरवा, मड़ैया, भीमसेन का पुरवा, शंकरपुर, ताजपुर, महेंद्र नगर, पाल नगर, हाफिजपुर, भारामऊ, रामपुर आदि गांवों में नाले का पानी घुस गया है। इससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। वहीं झींगापुरवा व मड़ैया गांव टापू बन गए हैं। आवाजाही बंद होने से लोग खासे परेशान है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed