यूपी: कानपुर में छह साल की बच्ची की नृशंस हत्या, सीएम योगी ने लिया संज्ञान, कहा आरोपियों को मिलेगी सजा
घाटमपुर सीट से विधायक उपेंद्र ने परिजनों को आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। उन्होंने कहा है कि इस मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा मिलेगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र से रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था।
यहां छह साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या कर उसका क्षत विक्षत शव फेंक दिया गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने घटना को संज्ञान लेते हुए ट्वीट कर आराेपियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने की बात कही थी।
अभीतक मिली जानकारी के अनुसार दिवाली की रात को तांत्रिक द्वारा मासूम बच्ची की हत्या की गई है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कानपुर नगर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 15, 2020
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं, उन्हें ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।@UPGovt इस प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर अपराधियों को अति शीघ्र सजा दिलाएगी।
कानपुर में 6 साल की मासूम की निर्ममता से हत्या हृदय विदारक है एक एक दोषी का पता करके कठोरतम क़ानूनी कार्रवाई बिना देर किए सुनिश्चित की जाए का निर्देश दिया है ऐसा जघन्य अपराध करने वाले मनुष्य नहीं हिंसक पशु जैसे हैं
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 15, 2020