{"_id":"5f48e9830bb6361abd772015","slug":"six-workers-scorched-in-boiler-over-alum-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिटकरी फैक्टरी में बॉयलर पलटने से छह मजदूर झुलसे, नहीं दी पुलिस को जानकारी, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिटकरी फैक्टरी में बॉयलर पलटने से छह मजदूर झुलसे, नहीं दी पुलिस को जानकारी, तीन गंभीर
Fri, 28 Aug 2020 04:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 28 Aug 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
फिटकरी फैक्ट्ररी में ब्वायलर फटा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के कठरुआ में फिटकरी फैक्टरी में गुरुवार सुबह केमिकल भरा बॉयलर पलटने से छह मजदूर झुलस गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। फैक्ट्री मालिक ने मैनेजर की मदद से पुलिस को जानकारी दिए बिना ही घायलों को कानपुर के प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।
नौबस्ता आवास विकास निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता की तनवी इंटरप्राइजेज नाम से केमिकल फैक्टरी है। फैक्टरी में फिटकरी का निर्माण होता है। सुबह बॉयलर में फिटकरी बनाने के लिए केमिकल को गर्म किया जा रहा था। तभी बॉयलर एक तरफ का सपोर्ट टूट जाने से पलट गया, जिससे खौलता हुआ केमिकल बाहर बह गया।
केमिकल की चपेट में आकर कठरुआ निवासी निर्भय सिंह उर्फ छोटू (20), कमलेश (33) और जामू निवासी अजय सिंह उर्फ हिमांशु (19) गंभीर रूप से झुलस गए। रामचंद्र प्रजापति, मुकेश सिंह, शेखर भी मामूली रूप से झुलसे। फैक्ट्री मैनेजर रोहित कुमार ने मालिक को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
मालिक के कहने पर रोहित ने निजी वाहन से सभी को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। तीन को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।